{"_id":"b9248817da8d64a2d44245c8af75218f","slug":"cleanliness-campaign-in-mathura-junction-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अरे वाह! स्टेशन पर इतनी सफाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अरे वाह! स्टेशन पर इतनी सफाई
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा
Updated Sat, 31 Oct 2015 08:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कपड़ा बेचने वाले हाथों में झाड़ू थी और आफिस में बैठकर काम करने वालों ने कचरा उठाया। संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन के शनिवार को ‘स्वच्छ रेल-स्वच्छ भारत अभियान’ के दूसरे चरण में डाक्टर, वकील, दुकानदार, कर्मचारी, अफसर-किसान सभी एकजुट होकर जंक्शन के प्लेटफार्म को चमकाने में जुटे रहे।
मीडिया प्रभारी किशोर ‘स्वर्ण’ और मुख्य सहयोगी अशोक अरोड़ा ने बताया कि ‘स्वच्छ रेल-स्वच्छ भारत अभियान’ का शुभारंभ शनिवार को सुबह 7:45 बजे मथुरा रेलवे जंक्शन के प्रवेशद्वार नंबर दो से हुआ।
यहां आगरा से आए संत निरंकारी सेवादल के क्षेत्रीय संचालक अजय यादव, रेलवे के क्षेत्रीय प्रबंधक एनपी सिंह और निरंकारी मंडल के जिला संयोजक हरविंद्र कुमार ने झाड़ू लगाई। संत निरंकारी सेवादल के सदस्यों में बहनें सफेद सलवार-आसमानी कुर्ते और भाई खाकी गणवेश में नजर आए।
विज्ञापन
फाउंडेशन के सदस्य नीली टोपी और टीशर्ट में दिखे। लगभग 500 निरंकारी भक्तों ने ‘स्वच्छ रेल-स्वच्छ भारत अभियान’ में अपना योगदान दिया। इस अवसर पर हेल्थ इंस्पेक्टर आरएस परिहार, एसके जैन, वाणिज्य इंस्पेक्टर एमएस मीणा, पर्यटन पुलिस खजान सिंह, दिल्ली से आए विनोद अरोड़ा, भरत, अशोक दयालु, जितेंद्र, संतोष चौधरी, उमेश आदि का सहयोग रहा।
यात्री हुए प्रभावित
जंक्शन पर शनिवार को रेल पटरी से गुजरने वाली हर गाड़ी के यात्री आश्चर्य में थे। मुंबई से मथुरा आए वीएस लोहटे ने स्टेशन को स्वच्छ देखकर तारीफ की। दिल्ली जा रहे राधिका विहार के संजय शर्मा ने कहा कि सफाई बहुत जरूरी है, ऐसे में स्वच्छ रेल अभियान अच्छी पहल है। भोपाल से आईं गुंजन दीक्षित ने कहा कि मैं हेरान हूं कि सफर के हर स्टेशन पर सफाई करते हुए निरंकारी भक्त दिखे। बैंक मैनेजर मूलचंद कर्दम ने कहा कि यह प्रयास सराहनीय है।
‘अनुशासन से स्वच्छता’
निरंकारी मंडल के जिला संयोजक हरविंद्र कुमार ने कहा कि स्वच्छता बाहरी हो या आंतरिक दोनों जरूरी हैं। निरंकारी बाबा हरदेव सिंह महाराज ब्रह्मज्ञान द्वारा आंतरिक विकारों का प्रदूषण दूर कर रहे हैं। वहीं पिछले दो दशक से सफाई अभियान चला कर बाहरी प्रदूषण से बचा रहे हैं। निरंकारी युवा अपने अनुशासन, भक्ति और निष्ठा द्वारा आज संसार भर में एक सुंदर उदाहरण प्रस्तुत कर रहे हैं।