{"_id":"5fecc66a8ebc3e3e811d22cc","slug":"civic-mathura-news-agr4742722103","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा-अलवर के बीच 2021 से चलेगी से चलेगी इंटरसिटी स्पेशल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा-अलवर के बीच 2021 से चलेगी से चलेगी इंटरसिटी स्पेशल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। रेलवे नए साल के पहले ही दिन यात्रियों को मथुरा-अलवर के बीच इंटरसिटी स्पेशल ट्रेन चलाकर तोहफा देने जा रहा है। यह तीन माह के लिए आरक्षित टिकट पर चलाई जाएगी। इसके लिए लोगों ने रिजर्वेशन करवाना भी प्रारंभ कर दिया है।
मथुरा-अलवर के बीच एक जनवरी से चलने वाली यह ट्रेन मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन से सुबह 5:20 बजे अलवर के लिए रवाना होगी। इसके बाद इस ट्रेन का ठहराव गोवर्धन, डीग, ब्रजनगर, गोविन्द नगर, रामगढ़ पर होगा। यह ट्रेन 7:45 बजे अलवर पहुंचेगी। इसके बाद 8:40 बजे अलवर से चलकर 11:30 बजे मथुरा जंक्शन पहुंचेगी।
स्टेशन डायरेक्टर रवि प्रकाश ने बताया कि ट्रेन में आरक्षित टिकट पर ही यात्रा संभव होगी। स्टेशन प्रबंधक जेपी मीना ने बताया कि मथुरा अलवर के बीच स्पेशल इंटरसिटी ट्रेन 31 मार्च तक ही चलाई जाएगी। 11 डिब्बों की ट्रेन में 8 जी स्पेशल कोच, 2 एसएलआर और 1 स्लीपर कोच रहेगा। डीसीआई अमित भटनागर के अनुसार ट्रेन में यात्रा के लिए टिकट आरक्षण भी शुरू हो चुका है।