फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   City gridlocked as crowds surge

Mathura News: भीड़ उमड़ी तो जाम हो गया शहर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
City gridlocked as crowds surge
मथुरा। रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर खरीदारी के लिए बाजारों में उमड़ी भीड़ का असर शहर की यातायात व्यवस्था पर दिखाई दिया। कई प्रमुख मार्गों पर वाहनों का दबाव बढ़ने से जाम लग गया। जगह-जगह वाहन रेंगते नजर आए। राहगीरों को गंतव्य तक पहुंचने में परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन

गोवर्धन चौराहा, मंडी चौराहा, कृष्णा नगर, होलीगेट, डीग गेट, भरतपुर गेट, कृष्णा नगर समेत कई क्षेत्रों की सड़कों पर वाहनों का अचानक दबाव बढ़ गया। इसके चलते कई मार्गों पर लंबा जाम लग गया। जाम में फंसे लोगों को काफी देर तक वाहनों में इंतजार करना पड़ा। चौक-चौराहों पर मौजूद यातायात पुलिसकर्मी व्यवस्था संभालते नजर आए। पुलिसकर्मियों ने मशक्कत के बाद वाहनों को निकलवाकर यातायात को सुचारू कराया। एसपी ट्रैफिक राजेश तिवारी का कहना है कि रक्षाबंधन के कारण वाहनों का दबाव बढ़ा है। प्रत्येक चौक-चौराहे पर अतिरिक्त ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed