{"_id":"5d7122f98ebc3e014f25cb75","slug":"choose-gokul-mathura-news-agr404257934","type":"story","status":"publish","title_hn":"आदर्श नगर पंचायत बना कान्हा का गांव गोकुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आदर्श नगर पंचायत बना कान्हा का गांव गोकुल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। कान्हा का गांव गोकुल अब आदर्श नगर पंचायत कहलाएगा। पंडित दीनदयाल उपाध्याय आदर्श नगर पंचायत योजना के अंतर्गत मथुरा जनपद से गोकुल का चयन किया गया है। इस योजना में अब गोकुल में अवस्थापना विकास के लिए दो करोड़ रुपये की सौगात मिलेगी।
राज्य सरकार ने वर्ष 2017-18 में शुरू की आदर्श नगर पंचायतों के चयन की प्रक्रिया में जनपद से फरह और बरसाना का चयन हुआ था। इस बार सरकार ने सिर्फ एक नगर पंचायत को आदर्श का दर्जा देने के आदेश दिए। इस प्रक्रिया में मथुरा से छाता और चौमुहां के साथ गोकुल का नाम प्रस्तावित किया गया था।
इन तीनों ही नगर पंचायतों के अध्यक्षों ने अपने-अपने पक्ष में फैसला कराने के लिए पूरी जोर आजमाइश की। लेकिन सफलता गोकुल के हाथ लगी है। अब इस योजना में 2018-19 के लिए जारी सूची में गोकुल को चयनित किया गया है। इससे गोकुल नगर पंचायत को अब दो करोड़ रुपये की अतिरिक्त राशि अवस्थापना कार्यों के लिए मिलेगी।