फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Children of Muslim community threw stones at Bhandaara of bhagwat katha in Hathiya village

UP: भागवत कथा के भंडारे पर फेंके गए पत्थर...मुस्लिम बस्ती के बच्चों पर आरोत, तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात

Wed, 28 May 2025 10:20 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अरुन पाराशर Updated Wed, 28 May 2025 10:20 PM IST
सार

ग्रामीणों ने भागवत कथा का आयोजन कराया था। बुधवार को भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण कर रहे थे, तभी मुस्लिम बस्ती में रहने वाले 10 से 12 साल के बच्चों ने पत्थर फेंकना शुरू कर दिया।

विज्ञापन
Children of Muslim community threw stones at Bhandaara of bhagwat katha in Hathiya village
police - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा के बरसाना क्षेत्र के गांव हाथिया में श्रीमद्भागवत कथा के समापन पर आयोजित भंडारे में मुस्लिम समुदाय के बच्चों ने ईंट-पत्थर फेंक दिए। प्रसाद खा रही एक महिला सिर में पत्थर लगने से घायल हो गई। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर केस दर्ज किया है। गांव में शांति व्यवस्था के लिए पुलिस तैनात कर दी है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने चंदा एकत्र कर ठाकुर बगीची पर श्रीमद्भागवत कथा कराई थी। बुधवार को भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें महिला, पुरुष एवं बच्चे प्रसाद खा रहे थे। दोपहर करीब 12:30 बजे बगीचे के पीछे मुस्लिम बस्ती में रहने वाले 10 से 12 साल के बच्चों ने शरारत करते हुए भंडारे पर पत्थर फेंक दिए। 
विज्ञापन


एक पत्थर महिला के सिर पर जा लगा। इससे वह घायल हो गई, परिजन व ग्रामीण उसे उपचार कराने ले गए। वहीं पत्थर फेंकने की जानकारी पर ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त हो गया। थाना प्रभारी राजकमल बालियान ने घायल बलबंत की 63 वर्षीय पत्नी रज्जो की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी देहात सुरेश चंद रावत ने बताया कि मामले में पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया है। गांव में पुलिस बल को तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed