{"_id":"696a89084b916ef9fa0a00f8","slug":"child-rescued-and-accused-arrested-within-14-hours-mathura-news-c-369-1-mt11002-141265-2026-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: जीआरपी ने 14 घंटे में मुक्त कराया बालक, अपहर्ता बबली को भी दबोचा लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: जीआरपी ने 14 घंटे में मुक्त कराया बालक, अपहर्ता बबली को भी दबोचा लिया
Sat, 17 Jan 2026 09:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jan 2026 09:40 AM IST
सार
मथुरा जीआरपी ने महज 14 घंटे के अंदर उस बच्चे को मुक्त करा लिया, जिसका अपहरण किया गया था। पुलिस ने पहर्ता बबली को भी दबोचा लिया है।
विज्ञापन
जीआरपी ने 14 घंटे में मुक्त कराया बालक
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
मथुरा जंक्शन से अपहृत चार साल के बच्चे को जीआरपी ने 14 घंटे में मुक्त कराने के बाद अपहर्ता को गिरफ्तार कर लिया। बृहस्पतिवार को मां के सामने ही वह बच्चे को लेकर ट्रेन में सवार होकर भाग निकला था। जीआरपी की टीम ने धौलीप्याऊ रेलवे क्रासिंग के पास से अपहर्ता को पकड़ लिया। वह पुलिस को चकमा देने के लिए चलती ट्रेन से उतर गया था।
वृंदावन की रहने वाली रेशमा पत्नी एजाज अपने तीन बच्चों को लेकर बृहस्पतिवार की सुबह जंक्शन रेलवे स्टेशन पहुंची थी। वह अपनी 3 वर्षीय बेटी को शौच कराने लेकर चली गई। अपने 12 वर्षीय और 4 वर्षीय बेटे को वह प्लेटफार्म पर ही खड़े एक युवक के पास छोड़ गई। इसी दौरान युवक ने उसके बड़े बेटे को मां को बुलाने के लिए भेज दिया था। इसके बाद 4 वर्षीय छोटे बेटे को लेकर ट्रेन में सवार होकर भाग गया। पीड़ित परिजन ने जीआरपी थाने में प्राथमिकी लिखाई।
इसके बाद जीआरपी और आरपीएफ की टीमों ने सीसीटीवी कैमरे खंगाले। सीओ जीआरपी राजेश दीक्षित ने बताया कि शुक्रवार दोपहर को धौलीप्याऊ रेलवे क्रासिंग के पास से आरोपी को बच्चे के साथ पकड़ लिया। आरोपी ने अपना नाम भरतपुर के थाना अटलबंद स्थित अनाईगेट दिगियापाड़ा निवासी बबली माहौर बताया। अपहर्ता बबली माहौर को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।