फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Child dies due to peanut stuck in throat

Mathura: मूंगफली का दाना बना 12 वर्षीय मासूम की मौत की वजह, सांस रुक गई...डॉक्टर भी नहीं बचा सके जान

Sat, 16 Nov 2024 02:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 16 Nov 2024 02:42 PM IST
सार

मूंगफली का एक दाना 12 साल के बच्चे की मौत की वजह बन गया। ये दाना उसके गले में फंस गया, जिससे सांस रुक गई। अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इसके बाद भी उसकी जान नहीं बच सकी। 
 

विज्ञापन
Child dies due to peanut stuck in throat
मूंगफली - फोटो : Freepik.com

विस्तार

मथुरा के थाना रिफाइनरी क्षेत्र स्थित गांव बाद में मूंगफली का दाना गले में फंसने से एक 12 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। परिजन ने पुलिस को बिना सूचना दिए ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन


थाना प्रभारी निरीक्षक सोनू सिंह ने बताया कि बाद निवासी दाऊजी का 12 वर्षीय पुत्र पार्थ शुक्रवार दोपहर छत पर बैठकर अन्य बच्चों के साथ मूंगफली खा रहा था। अचानक एक दाना उसके गले में अटक गया और उसकी सांस रुक गई। 
विज्ञापन


परिजनों को जानकारी हुई तो वह उसे लेकर स्वर्ण जयंती अस्पताल पहुंचे, यहां उसकी मौत हो गई। थानाध्यक्ष ने बताया कि बच्चा कान्हा माखन स्कूल में पांचवीं कक्षा में पढ़ता था। बच्चे की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed