Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Chhath Mahaparv begins with Nahay Khay

Mathura News: नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ छठ महापर्व

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 14 Nov 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
Chhath Mahaparv begins with Nahay Khay
मथुरा। चार दिवसीय छठ महापर्व शुक्रवार को नहाय-खाय के साथ शुरू हो गया। शनिवार को व्रती महिलाएं विधि-विधान और श्रद्धा के साथ खरना का अनुष्ठान करेंगी। इसके बाद 36 घंटे का निर्जला व्रत शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन


खरना छठ महापर्व का महत्वपूर्ण अनुष्ठान है। इस दिन व्रती दिनभर उपवास रखती हैं और शाम को भगवान सूर्य तथा छठी मैया की पूजा-अर्चना करती हैं। पूजा के बाद गुड़ की खीर, रोटी और फल का प्रसाद ग्रहण किया जाता है। रविवार को व्रती अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित करेंगी। वहीं सोमवार सुबह उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने के साथ ही महापर्व का समापन होगा।
विज्ञापन




घाटों पर प्रशासन ने कीं व्यवस्थाएं

घाटों पर जिला प्रशासन और नगर निगम ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। यमुना किनारे वृंदावन के युगल घाट और देवरहा घाट के साथ मथुरा के अड्डा घाट, कोयला घाट, विश्राम घाट पर सफाई कराई गई है। बैरिकेडिंग के साथ महिलाओं के लिए चेंजिंग रूम बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------------------
अधिकारियों ने तैयारियों को परखा
वृंदावन। पूर्वांचल समिति मथुरा के अध्यक्ष श्रीदास प्रजापति के अनुसार छठ महापर्व प्रकृति के प्रति कृतज्ञता और लोक आस्था का प्रतीक है। उपकला मंत्री मुकेश शर्मा ने इसकी सादगी और सामाजिक समरसता को इसकी असली बताया है। इधर जुगल घाट पर नगर निगम के अधिकारियों और पूर्वांचल समिति के पदाधिकारियों ने स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान सफाई, प्रकाश व्यवस्था का जायजा लिया। अपर नगर आयुक्त नीरज शर्मा, महंत मोहिनी बिहारी शरण ने तैयारियों को परखा। संवाद

-----------------
ठेकुआ प्रसाद का महत्व
रिफाइनरी। छठ महापर्व में नहाय-खाय के दिन विशेष रूप से लौकी और कद्दू की सब्जी, चने की दाल तथा अरवा चावल का भात बनाने की परंपरा है। व्रतियों ने इसी सात्विक भोजन को ग्रहण कर महापर्व की शुरुआत की। शनिवार से 36 घंटे का निर्जला व्रत शुरू होगा। छठ पूजा में भगवान भास्कर को अर्पित किए जाने वाले प्रसाद में ठेकुआ का विशेष महत्व है। आटा, गुड़ या चीनी और दूध से तैयार होने वाला यह पारंपरिक पकवान छठ पर्व की पहचान माना जाता है। महिलाओं ने शुक्रवार को गेहूं की सफाई और उसे धोकर सुखाया। शनिवार को चक्की की अच्छी तरह सफाई कराने के बाद इसी गेहूं को पिसवाया जाएगा। इसके आटे से ठेकुआ प्रसाद तैयार किया जाएगा। संवाद
------------
छठ माता सूर्यदेव की बहन
कोसीकलां। पंडित छैल बिहारी शास्त्री ने बताया कि छठ माता को सूर्यदेव की बहन बताया जाता हैं। छठ माता को संतान की सुरक्षा करने वाली देवी के रूप में पूजा जाता रहा है। संतान सुख प्राप्ति, दीर्घायु व उनकी सुख समृद्धि के लिए भक्त छठ माता का पूजन करते हैं। वैदिक ज्योतिष में सूर्य आत्मा का प्रतिनिधित्व करता है। सूर्य की पूजा करने से व्यक्ति शारीरिक व मानसिक रूप से मजबूत होता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed