फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   checking at railway station and bus stand during high alert

अलर्ट है ब्रजभूमि स्टेशन और ट्रेनों में चेकिंग

Sun, 03 Jan 2016 10:30 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो,अमर उजाला मथुरा Updated Sun, 03 Jan 2016 10:30 PM IST
विज्ञापन
checking at railway station and bus stand during high alert
दिल्ली-लखनऊ शताब्दी एक्सप्रेस में बम की अफवाह के चलते जंक्शन रेलवे स्टेशन पर भी अलर्ट रहा। स्टेशन पर सिविल पुलिस, जीआरपी और आरपीएफ ने वृहद चेकिंग अभियान चलाया।
विज्ञापन


रविवार की सुबह जंक्शन रेलवे स्टेशन पर सीओ सिटी चक्रपाणि त्रिपाठी, सीओ जीआरपी राजकुमार गौतम और प्रभारी निरीक्षक आरपीएफ सतेंद्र यादव के निर्देशन में चेकिंग अभियान चला।
विज्ञापन


डाग स्क्वाड, हैंड हेल्ड मैटल डिटेक्टर आदि से ट्रेनों में चेकिंग की गई। स्टेशन पर ट्रेनों का इंतजार कर रहे यात्रियों के सामान की भी जांच की गई। उनके टिकट आदि की जांच के साथ उनके बैग, अटैची, सूटकेस आदि खुलवाकर देखे गए। भारी फोर्स को देखकर स्टेशन पर यात्री आशंकित नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ जीआरपी ने बताया कि पठानकोट में आतंकी हमले और गाजियाबाद में ट्रेन में बम मिलने की अफवाह के चलते हाई अलर्ट जारी किया गया। उन्हें भी जंक्शन रेलवे स्टेशन पर ही 72 घंटे का कैंप करने के निर्देश मिले।

कोसीकलां और छावनी रेलवे स्टेशन पर भी चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान जीआरपी प्रभारी निरीक्षक पंकज लवानियां, आरपीएफ उपनिरीक्षक रामकेश मीना, जुनेंद्र यादव, रामनिवास, अवनीश पाठक आदि मौजूद रहे।


रिफाइनरी, बस स्टैंड, मंदिरों पर भी रही सतर्कता
रिफाइनरी, रोडवेज बस स्टैंड और मंदिरों आदि सार्वजनिक स्थानों पर भी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही। पुलिस के जवान सतर्क दिखे। यहां भी चेकिंग अभियान चलाया गया। बस स्टैंड पर यात्रियों के सामान की जांच की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed