{"_id":"64fb5c4d226665f33d089756","slug":"cheating-women-stole-rs-40-thousand-from-businessman-mathura-news-c-29-1-mtr1019-131262-2023-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: टप्पेबाज महिलाओं ने कारोबारी के 40 हजार रुपये किए पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: टप्पेबाज महिलाओं ने कारोबारी के 40 हजार रुपये किए पार
Fri, 08 Sep 2023 11:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Updated Fri, 08 Sep 2023 11:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- पीड़ित ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर महिलाओं के खिलाफ कोतवाली थाने में दर्ज कराया मुकदमा
संवाद न्यूज एजेंसी
मथुरा। शहर कोतवाली इलाके के गोविंदगंज स्थित एसबीआई बैंक शाखा के भीतर एक कारोबारी से 40 हजार रुपये की टप्पेबाजी हो गई। दो महिलाओं ने कारोबारी को बातों में लगाया और उनके हाथ में लगे थैले को ब्लेड से काटकर 40 हजार रुपये निकालकर रफूचक्कर हो गईं। पीड़ित ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है।
पवन कुमार पुत्र विजय सिंह निवासी बाढ़पुरा, सदर बाजार ने बताया कि वह पर्दे, बेडशीट का कारोबार करते हैं। कारोबार के सिलसिले में सीसी खाते में 40 हजार रुपये जमा करने एसबीआई बैंक की गोविंदगंज शाखा में रकम जमा करने गए थे। पैसे जमा करने की पर्ची लेकर उसमें जानकारी भर रहा था। उसी दौरान थैला, जोकि रकम से भरा था। उसके सहारे दो महिलाएं आकर खड़ी हो गई। बैंक की जानकारी के संबंध में महिलाएं बात करने लगी। उसके बाद वह चली गईं। जैसे ही पर्ची भरकर वह नकदी जमा काउंटर पर पहुंचे और थैला देखा तो होश उड़ गए। थैले में से रकम गायब थी। तत्काल पुलिस को सूचना देकर बुलाया गया। पुलिस ने बैंक परिसर के सीसीटीवी खंगाले। सीसीटीवी में वही दो महिलाएं साफ तौर पर ब्लेड से थैले को काटते और उसमें से रकम पार करते हुए दिखाई दीं। दोनों अज्ञात महिलाओं के खिलाफ शहर कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। इंस्पेक्टर संजय कुमार पांडेय के अनुसार तहरीर के आधार पर अज्ञात महिलाओं पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। उनकी तलाश की जा रही है।