फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   cheating crime

दो लाख रुपये हड़पने वाली महिला गिरफ्तार, छह की तलाश

Thu, 16 Jan 2020 06:21 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jan 2020 06:21 PM IST
विज्ञापन
cheating crime
मथुरा। एक माह पूर्व दुष्कर्म में फंसाने का डर दिखाकर मगोर्रा के रिटायर्ड प्रवक्ता से दो लाख रुपये हड़पने के मामले में गोवर्धन पुलिस ने एक महिला आरोपी को पकड़ा है। इसके पास से चार हजार रुपये बरामद किए हैं। छह आरोपियों की तलाश में गोवर्धन पुलिस दबिश दे रही है। गोवर्धन पुलिस ने अडींग के पूर्व प्रधान को इस मामले में क्लीन चिट दे दी है।
विज्ञापन

मगेार्रा कस्बा निवासी उदयवीर पुत्र सोबरन सिंह एक रिटायर्ड प्रवक्ता हैं। 12 दिसंबर को अडींग के पास दुष्कर्म का डर दिखाकर नामजदों ने दो लाख रुपये हड़प लिए थे। इस मामले में अडींग के पूर्व प्रधान समेत सात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। गोवर्धन पुलिस ने आरोपियों की तलाश में जुटी तो एक महिला आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

सीओ गोवर्धन वरुण कुमार ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक लोकेश भाटी और एसएसआई भीम सिंह जावला ने सुनीता पत्नी कृष्णगोपाल निवासी आदर्श कॉलोनी, छाता को गिरफ्तार किया है। फरार आरोपी रानी ठाकुर, मुरारी लाल शर्मा, राजेंद्र कृष्णमुरारी, मधु शर्मा और राजेंद्र का दोस्त नामालूम को पकड़ने को दबिश दी जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बहन के पड़ोसी के नाते प्रवक्ता का किया सहयोग
अडींग के पूर्व प्रधान अशोक की बहन मगोर्रा में रहती है। रिटायर्ड प्रवक्ता उदयवीर बहन के पड़ोसी हैं। जान पहचान होने के चलते पूर्व प्रधान ने रिटायर्ड प्रवक्ता को ढाई लाख रुपये दिए थे। प्रवक्ता ने दो लाख तो वापस कर दिए, पर 50 हजार रुपये आजतक वापस नहीं किए। इसी प्रवक्ता ने सहायता करने वाले पूर्व प्रधान को नामजद करा दिया था। एसएसआई भीम सिंह जावला ने बताया कि पूर्व प्रधान इस मामले में निर्दोष पाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed