फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Chaudhary Charan Singh remembered as the messiah of farmers

किसानों के मसीहा के रूप में याद किए गए चौधरी चरण सिंह

Sat, 24 Dec 2016 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 24 Dec 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
Chaudhary Charan Singh remembered as the messiah of farmers
किसानों के मसीहा के रूप में याद किए गए चौधरी चरण सिंह - फोटो : Amar Ujala
पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की 114वीं जयंती पर रालोद ने उन्हें यादकर श्रद्धांजलि अर्पित की। किसी ने हवन किया तो कोई उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण करने पहुंचा।
विज्ञापन

मथुरा-वृंदावन विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष ताराचंद गोस्वामी के नेतृत्व में किसान भवन डेपिंयर नगर में चारों संप्रदाय के एकत्रित लोगों ने हवन यज्ञ में आहुतियां दी। इस मौके पर सरदार गुरबचन सिंह, मोहम्मद बशीर, राजेंद्र सिंह, कुंवर नरेंद्र सिंह, रविंद्र नरवार आदि मौजूद रहे। कलक्ट्रेट स्थित चरण सिंह की प्रतिमा पर रालोद नेता श्याम चतुर्वेदी, वरिष्ठ नेता कुंवर नरेंद्र सिंह, तौफीक आढ़ती समेत अनेक नेताओं ने माल्यार्पण करके उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। चंद्रपुरी कालोनी में सभासद सुभा चौधरी के सानिध्य में हुई गोष्ठी में पूर्व पीएम को याद किया गया। सुमन, कुसुम, डा. घनश्याम सिंह, सुखपाल सिंह, हरी सिंह वर्मा आदि रहे। चौधरी चरण सिंह विचार मंच के पूर्व जिलाध्यक्ष योगेंद्र सिंह नौहवार ने चरण सिंह को श्रद्धासुमन अर्पित किए। उदयवीर सिंह, विकास चौधरी, तेर सिंह, अजित सिंह मौजूद रहे। युवा रालोद ने चरण सिंह के चित्र पर माल्यार्पण किया। जितेंद्र सिंह, भूपेंद्र सिंह, पवन चतुर्वेदी, सचिन चतुर्वेदी, महासचिव कमल चौधरी ने केंद्र एवं प्रदेश सरकार से चरण सिंह की जयंती पर अवकाश घोषित किए जाने की मांग की। बलदेव के अवैरनी चौराहे पर रालोद नेता प्रताप सिंह के नेतृत्व में हवन यज्ञ किया गया। रामवीर सिंह, राजपाल सिंह, सिकंदर सिंह, हरवीर सिंह आदि रहे।
विज्ञापन


एनएसएस ने मनाया चरण सिंह का जन्मदिवस
श्रीकृष्ण इंटर कालेज में राष्ट्रीय सेवा योजना की इकाई ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह का जन्मदिवस मनाया। प्रधानाचार्य डॉ. कमल कौशिक ने छात्रों चरण सिंह के व्यक्तित्व से परिचित कराया। स्वयंसेवकों ने विद्यालय में साफ सफाई की। शिवचरन लाल शर्मा, सुरेश सिंह, अनिल सोनी, विधानचंद आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व पीएम चौधरी चरण सिंह की जयंती मनाई
पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की 114 वीं जयंती पर धर्मनगरी में विभिन्न दलों ने कार्यक्रम किए।
गरीब एकता दल ने रमणरेती मार्ग स्थित नारायण अनाथालय में अनाथ बच्चों को पाठ्य एवं खाद्य सामग्री का वितरण कर चौधरी साहब के बताए राष्ट्र एवं समाजसेवा के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष विवेक महाजन, दीपक गोयल, अनूप अग्रवाल, पंकज बंसल, गोपाल शर्मा आदि रहे। वहीं सपा मथुरा-वृंदावन विधानसभा के कार्यकर्ताओं द्वारा सिंहपौर हनुमान मंदिर क्षेत्र स्थित कैंप कार्यालय में चरण सिंह का भावपूर्ण स्मरण किया गया। मोहम्मद फारूक, नरेंद्र शर्मा, बल्लभभाई कुशवाह, मनीष आदि रहे।

किसानों के सच्चे हिमायती थे चरणसिंह
पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरणसिंह की जयंती के मौके पर शुक्रवार को कृषि उत्पादन मंडी समिति परिसर में स्थित उनकी प्रतिमा पर अनुयायियों ने माल्यार्पण कर उनके आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया।

परिसर में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व मंत्री चौधरी लक्ष्मीनरायण ने कहा कि चौधरी साहब किसानों, मजदूरों के सच्चे हिमायती थे। उन्होंने कृषि के अलावा अन्य लघु उद्योगों को अर्थव्यवस्था में उचित स्थान देने की वकालत की। जिला पंचायत सदस्य नरदेव चौधरी, ओमप्रकाश, मनोज फौजदार, वेदप्रकाश आर्य आदि ने माल्यार्पण किया। अनाज मंडी में आयोजित एक अन्य कार्यक्रम में रालोद के पूर्व प्रांतीय सचिव  डा. अमर सिंह पौनिया ने कहा कि चौधरी साहब कर्म के साथ चिंतन और लेखन में भी सक्रिय रहे। हरीश शर्मा, जीतेन्द्र सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed