फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Chaos erupted at Banke Bihari temple before Chief Minister yogi adityanath and bjp president arrival

UP: बांकेबिहारी मंदिर में सीएम के पहुंचने से पहले हंगामा, गोस्वामी समाज की महिलाओं को धक्का देकर निकाला; VIDEO

Sun, 25 Jan 2026 02:52 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अरुन पाराशर Updated Sun, 25 Jan 2026 02:52 PM IST
सार

मथुरा के बांकेबिहारी मंदिर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के पहुंचने से पहले हंगामा खड़ा हो गया। मंदिर के सेवायतों और गोस्वामी समाज की महिलाओं की सुरक्षाकर्मियों से जमकर तकरार हुई।

विज्ञापन
Chaos erupted at Banke Bihari temple before Chief Minister yogi adityanath and bjp president arrival
बांकेबिहारी मंदिर में हंगामा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मथुरा के बांकेबिहारी में रविवार को भाजपा के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पहुंचने से पहले जमकर हंगामा हुआ। सेवायतों और गोस्वामी समाज की महिलाओं की सुरक्षाकर्मियों से जमकर नोकझोंक हुई। इसका वीडियो भी सामने आया है। जिसमें गोस्वामी समाज की महिलाएं धक्का देकर बाहर निकालने की बात कह रहीं हैं।
विज्ञापन


भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन रविवार को मथुरा दाैरे पर थे। उनकी अगवानी के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मथुरा पहुंचे थे। दोनों नेताओं का वृंदावन के बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन करने का भी कार्यक्रम था। इसको लेकर प्रशासन तैयारियों में जुटा था। 
विज्ञापन


नेताओं के आने से पहले सुरक्षाकर्मियों ने सेवायत गोस्वामी और उनके परिवार की महिलाओं को मंदिर में प्रवेश करने से रोक दिया। इसको लेकर हंगामा खड़ा हो गया। मंदिर में प्रवेश रोके जाने से आक्रोशित महिलाओं ने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए इसे अवैधानिक बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन






 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed