{"_id":"67d646879ff10060d003e834","slug":"changes-made-in-opening-time-of-bankebihari-temple-in-vrindavan-2025-03-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Vrindavan: बांकेबिहारी के भक्त ध्यान दें, बदल गया है मंदिर का समय; अब ऐसे हो सकेंगे ठाकुरजी के दर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Vrindavan: बांकेबिहारी के भक्त ध्यान दें, बदल गया है मंदिर का समय; अब ऐसे हो सकेंगे ठाकुरजी के दर्शन
Sun, 16 Mar 2025 09:28 AM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Sun, 16 Mar 2025 09:28 AM IST
सार
होली के बाद वृंदावन में बांकेबिहारी मंदिर की समयसारिणी में बदलाव हुआ है। ग्रीष्मकालीन समयसारिणी के अनुसार ठाकुरजी के दर्शन सुबह 7:45 बजे पट खुलने पर हुआ करेंगे।
विज्ञापन
बांकेबिहारी मंदिर में उमड़े श्रद्धालु।
- फोटो : mathura
विस्तार
जन जन के आराध्य ठाकुर श्रीबांकेबिहारी महाराज के मंदिर में रविवार से दर्शनों की समयसारिणी बदल गई। इसके चलते ठाकुरजी के दोनों समय के दर्शन, तीनों आरतियों व शयन करने के समय में परिवर्तन हो गया है।
ये भी पढ़ें- UP: यमुना और कुंडों में नहाने के दौरान नौ लोग डूबे, तीन की हुई मौत; चार लोगों को बचाया, एक अभी भी लापता
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- UP: यमुना और कुंडों में नहाने के दौरान नौ लोग डूबे, तीन की हुई मौत; चार लोगों को बचाया, एक अभी भी लापता
विज्ञापन
16 मार्च को दूज तिथि से मंदिर में परिवर्तित होने वाली ग्रीष्मकालीन समयसारिणी के अनुसार ठाकुरजी के दर्शन सुबह 7:45 खुलेंगे व 7:55 पर शृंगार आरती होगी। सुबह में 11 से 11.30 बजे तक राजभोग धराया जाएगा तथा 11:55 बजे राजभोग आरती संपन्न होगी। उसके बाद करीब 1 घंटे तक अपने सेवायतों द्वारा इत्र से मालिश कराकर बांकेबिहारी आराम करेंगे।
ये भी पढ़ें- UP: रातोंरात मालामाल होने का दिखाया ऐसा सपना, कर्ज लेकर लगा दी रकम...डूब गए 51 लाख; जांच में जुटी साइबर सेल
ये भी पढ़ें- UP: रातोंरात मालामाल होने का दिखाया ऐसा सपना, कर्ज लेकर लगा दी रकम...डूब गए 51 लाख; जांच में जुटी साइबर सेल
विज्ञापन
शाम की सेवा में 5:30 दर्शन खुलेंगे एवं 8:30 शयनभोग अर्पित होगा और रात्रि 9:25 बजे शयनभोग आरती के दर्शन होंगे। इसके उपरांत सेवायतजन 1 घंटे तक आराध्य की इत्र से मालिश करने के पश्चात उन्हें शयन कक्ष में शयन कराकर बाहर निकल आएंगे। दर्शन का ये क्रम दिवाली बाद भाईदूज तक चलेगा।
मंदिर के आसपास सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर के पास शनिवार को दो पक्षों में विवाद हो गया जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। लात-घूंसे चलने की इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें कुछ लोग आपस में झगड़ते नजर आ रहे हैं। जानकारी के अनुसार, मारपीट यात्रियों और स्थानीय लोगों के बीच हुई। हालांकि जब इस मामले में वृंदावन कोतवाल रवि त्यागी से बात की गई तो उन्होंने ऐसी किसी भी घटना से इन्कार किया और कहा कि इस तरह का कोई मामला उनके संज्ञान में नहीं है। घटना को लेकर स्थानीय लोगों में चर्चा बनी हुई है, जबकि मंदिर के आसपास की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं। अब इस वायरल वीडियो की जांच कराई जा रही है।