{"_id":"67d5cba9c91a439b5c066e09","slug":"cyber-thugs-defrauded-51-lakhs-in-name-of-profit-in-shares-2025-03-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: रातोंरात मालामाल होने का दिखाया ऐसा सपना, कर्ज लेकर लगा दी रकम...डूब गए 51 लाख; जांच में जुटी साइबर सेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: रातोंरात मालामाल होने का दिखाया ऐसा सपना, कर्ज लेकर लगा दी रकम...डूब गए 51 लाख; जांच में जुटी साइबर सेल
Sun, 16 Mar 2025 07:21 AM IST
अरुन पाराशर
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Sun, 16 Mar 2025 07:21 AM IST
सार
साइबर अपराधी लोगों को ठगने के लिए नए-नए पैंतरे अपना रहे हैं। ऐसा ही मामला आगरा में सामने आया। साइबर अपराधियों ने युवक को शेयर बाजार में मुनाफे का ऐसा लालच दिखाया कि उसने कर्ज लेकर रकम लगा दी। 51 लाख रुपये की ठगी की अब साइबर सेल जांच कर रही है।
विज्ञापन
Cyber crime
- फोटो : Freepik
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
साइबर अपराधी लोगों को ठगने के लिए आए दिन नए तरीके अपना रहे हैं। कमला नगर के एक युवक को शेयर ट्रेडिंग ग्रुप से जोड़कर 150 गुना तक का फायदा होने का लालच देकर फंसा लिया गया। उन्होंने अपनी जमा पूंजी लगा दी। कर्ज लेकर भी पैसा फंसा दिया। अब साइबर सेल उनसे 51 लाख की ठगी की जांच कर रही है।
विज्ञापन
कमलानगर डी ब्लाॅक के रवि कुमार ने पुलिस को बताया कि दो माह पहले उन्हें चेसिंग ड्रीम्स 485 नाम के व्हाट्सएप ग्रुप पर जोड़ा गया। ग्रुप में शेयर मार्केट और ट्रेडिंग की जानकारी देने की बात कही गई। ग्रुप में रोजाना किसी कंपनी के शेयर खरीदने को कहा जाता था। शेयर खरीदने पर 50 से 150 गुना तक मुनाफे का लालच दिया जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रुप के अन्य सदस्य लाखों रुपयों का लाभ हाेने के स्क्रीनशाॅट पोस्ट करते थे। उन्होंने भी एंजल वन ट्रेडिंग कंपनी नाम से खाता खुलवाया। साइबर अपराधियों ने इसके बाद लाखों रुपये उनसे खातों में जमा कराए। यहां तक कि उन्होंने बैंक से ऋण लेकर भी शेयर खरीद डाले। अब पीड़ित ने साइबर सेल में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
रिव्यू से पैसा कमाने के बहाने ठगे 70 हजार
साइबर अपराधियों ने रकाबगंज के युवक को गूगलमैप पर होटलों, रेस्तरां और कैफे के रिव्यू कर पैसे कमाने का लालच देकर तीन बार में 70 हजार रुपये ले लिए। जब पीड़ित ने दोबारा संपर्क किया तो मोबाइल बंद कर लिया। ओल्ड ईदगाह के वैभव जैन ने पुलिस को बताया कि उनके व्हाट्सएप पर एक नंबर से संदेश आया। अच्छे रिव्यू करने पर 50 रुपये प्रति रिव्यू देने का लालच दिया गया। आरोपी ने पहले तीन रिव्यू करवाए और बदले में 150 रुपये उन्हें भेजे। इसके बाद तीन ऑर्डर करने को दिए। तीन बार में 70 हजार रुपये खाते में डलवा लिए।