फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Nine people drowned while bathing in Yamuna and ponds in Vrindavan three died

UP: यमुना और कुंडों में नहाने के दौरान नौ लोग डूबे, तीन की हुई मौत; चार लोगों को बचाया, एक अभी भी लापता

Sat, 15 Mar 2025 09:25 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वृंदावन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वृंदावन Published by: विकास कुमार Updated Sat, 15 Mar 2025 09:25 PM IST
सार


वृंदावन में होली के दौरान हुई इन घटनाओं ने पूरे इलाके को शोक में डाल दिया है। प्रशासन ने श्रद्धालुओं से नदी और कुंडों में सावधानीपूर्वक स्नान करने की अपील की है।

विज्ञापन
Nine people drowned while bathing in Yamuna and ponds in Vrindavan three died
बचाव कार्य में जुटी रेस्क्यू टीम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

होली का पर्व कई परिवारों मुसीबत बनकर आया। रंगों का उल्लास अचानक आई सूचना के बाद फीका हो गया। अलग-अलग घटनाओं में नौ लोग यमुना नदी और कुंडों में डूब गए। इनमें से तीन के शव बरामद कर लिए गए हैं जबकि चार लोगों को स्थानीय गोताखोरों बचा लिया। जबकि एक की तलाश जारी है।

विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को हर्षित कतारे पुत्र संतोष कतारे निवासी निवासी बढ़ेरा, भिड़ अपने दोस्त सत्यम पाराशर पुत्र सुनील पाराशर निवासी बढ़ेरा, भिंड के साथ होली पर वृंदावन आया था। दोनों ही दावानल कुंड में स्नान कर रहे थे तभी वह गहरे पानी में चले गए। सत्यम को स्थानीय गोताखोरों ने बचा लिया। जबकि हर्षित का पता नहीं चला। शनिवार को हर्षित का शव मिला। उसका शव देखते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी घटना चामुंडा घाट पर हुई जहां 23 वर्षीय अनमोल शर्मा पुत्र अश्विनी शर्मा निवासी हमीरपुर, हिमाचल प्रदेश वृंदावन में एक आश्रम में दो माह से रह रहा था। स्नान के दौरान गहरे पानी में चला गया और लापता हो गया। कई घंटों की तलाश के बाद पुलिस के गोताखोरों ने उसके शव को बरामद किया।

विज्ञापन

तीसरी घटना जुगल घाट और विहार घाट के बीच हुई जहां निधि कुमारी पुत्री अनिल निवासी जवाहर नगर रोहतक और हितेश पुत्र जसवीर निवासी प्रेम नगर रोहतक के अलावा हितेश, मनप्रीत दीपक और ऋषि नहाने के दौरान डूब गए। स्थानीय गोताखोरों ने निधि को को बचा लिया। ऋषि के शव को गोताखोरों ने बाहर निकाला। जबकी हितेश की तलाश जारी है। हादसे की खबर सुनकर मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

वृंदावन में होली के दौरान हुई इन घटनाओं ने पूरे इलाके को शोक में डाल दिया है। प्रशासन ने श्रद्धालुओं से नदी और कुंडों में सावधानीपूर्वक स्नान करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed