फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   chandrayan per saji thakur ji ki jhanki

महाराजा अग्रसेन शोभायात्रा: ठाकुर जी के संग चंद्रयान की झांकी ने मन मोहा

Mon, 30 Sep 2019 04:39 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 30 Sep 2019 04:39 PM IST
विज्ञापन
chandrayan per saji thakur ji ki jhanki
गोवर्धन में निकाली गई महाराजा श्रीअग्रसेन शोभायात्रा में चंद्रयान की झांकी - फोटो : MATHURA
मथुरा के गोवर्धन में रविवार को अग्रवाल समाज द्वारा श्रीअग्रसेन जयंती शोभायात्रा घोड़े पर सवार 18 राजकुमार व झांकियों के बीच निकाली गई। महोत्सव का शुभारंभ समाज के लोगों ने अग्रसेन जी के चित्रपट पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। इसके बाद मुरारी कुंज सरस्वती विद्या मंदिर सीनियर सेकें डरी स्कूल से शोभायात्रा शुरू की गई।
विज्ञापन


शोभायात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया। शोभायात्रा में भगवान श्री कृष्ण की झांकी चंद्रयान में विराजमान दिखाई दी तो दूसरी ओर स्वच्छता मिशन में नन्हे मुन्ने बालक संदेश दे रहे थे। मां दुर्गा की झांकी, शिव पार्वती और करतब दिखाते काली मां के रूप में कलाकार आकर्षित कर रहे थे।
विज्ञापन


शोभायात्रा व्यवस्था समिति के पदाधिकारी राजकुमार मामा, अंतो अग्रवाल, हुकमचंद अग्रवाल, सुमित अग्रवाल ने व्यवस्थाओं को संभाला। पूजा अर्चना कुल पुरोहित पं. बीबी. भारद्वाज ने कराई। इससे पूर्व अग्रवाल समाज के युवाओं के द्वारा सरकारी अस्पताल में मरीजों को फल वितरित किये गये।
विज्ञापन
विज्ञापन


समारोह में राष्ट्रीय अग्रसेन सेना के महासचिव केके ब्रजवासी, भाजपा के मंडल मंत्री सुशील अग्रवाल, विष्णु गुप्ताए राघब मित्तलए मुकुल अग्रवाल, कपिल अग्रवाल, अध्यक्ष डा. जगदीश प्रसाद जैन, महामंत्री ओमप्रकाश अग्रवाल हाथी वाले, कोषाध्यक्ष रविन्द्र कुमार अग्रवाल, मीडिया प्रभारी दीपक मित्तल, उपाध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार, मंत्री राकेश अग्रवाल, कपिल बिंदल, जितेंद्र बसंल एवं घनश्याम अग्रवाल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed