फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   cfi

पीएफआई/सीएफआई सदस्यों की गिरफ्तारी मामले की जांच एसटीएफ को सौंपी

Wed, 21 Oct 2020 11:54 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 21 Oct 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
cfi
मथुरा। विदेशी फंडिंग से दंगा फैलाने की साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार पीएफआई (पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया) व सीएफआई (कैंपस फ्रंट ऑफ इंडिया) के सदस्यों की गिरफ्तारी मामले की जांच अब क्राइम ब्रांच नहीं, एसटीएफ (स्पेशल टास्क फोर्स) करेगी। गृह मंत्रालय के आदेश पर यह जांच बुधवार को स्थानांतरित कर दी गई है।
विज्ञापन

दिल्ली से हाथरस जाते समय पांच अक्तूबर को मांट टोल प्लाजा पर पुलिस ने पीएफआई/सीएफआई के चार सदस्यों अतीकुर्रहमान, सिद्दीक, आलम और मसूद को पकड़ा था। इन सभी को एसडीएम मांट ने जेल भेजा। बाद में इनके खिलाफ राजद्रोह समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। इस केस की जांच क्राइम ब्रांच के सीओ कर रहे थे। मंगलवार देर शाम गृह मंत्रालय की ओर से जारी आदेश मथुरा पुलिस तक पहुंचा, जिसमें जांच एसटीएफ को सौंपने की बात कही है। बुधवार को यह जांच एसटीएफ को स्थानांतरित भी कर दी गई। सीओ क्राइम ब्रांच डीएस चौहान ने बताया यह जांच एसटीएफ को स्थानांतरित कर दी गई है।
विज्ञापन

जिला जज के न्यायालय
में लगाई जमानत अर्जी
सीजीएम कोर्ट के एपीओ बृजमोहन ने बताया के सीजेएम न्यायालय से अतीकुर्रहमान, आलम और मसूद की जमानत 11 अक्तूबर को खारिज हो गई थी, जबकि पोर्टल पत्रकार सिद्दीक की जमानत अर्जी नहीं लगाई थी। तीनों के अधिवक्ता ने जिला जज के न्यायालय में जमानत अर्जी लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिली सिद्दीक से मिलने की अनुमति
सिद्दीक ने अपनी गिरफ्तारी के मामले में जमानत के लिए सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ताओं को लगाया है। अधिवक्ता सिद्दीक से मिलना चाहते हैं। सात दिन पूर्व अधिवक्ता जेल तो उन्हें मिलने नहीं दिया गया। जेल में मुलाकात के लिए उन्होंने सीजीएम कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया, लेकिन सीजेएम ने इस पर सुनवाई नहीं की। एपीओ बृजमोहन के मुताबिक सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता को न्यायालय ने अभियुक्त सिद्दीक से मिलने की अनुमति नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed