फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   central state minister giriraj singh in mathura

यूपी में परिवारवाद का बोलबाला-गिरिराज सिंह

Thu, 11 Dec 2014 02:39 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Thu, 11 Dec 2014 02:39 PM IST
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त है। परिवारवाद का डंका बज रहा है और अपराधियों पर लगाम नहीं है। इसका खामियाजा जनता को भुगत रही है। यह बात केंद्रीय लघु एवं मध्यम उद्योग राज्यमंत्री गिरिराज सिंह ने पत्रकार वार्ता के दौरान कही।
विज्ञापन


वे बुधवार को भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यक्रम संयोजक राजेश चौधरी के आवास पर निजी कार्यक्रम में आए थे। देर शाम उन्होंने वृंदावन के ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में दर्शन भी किए।
विज्ञापन


केंद्रीय राज्यमंत्री गिरिराज सिंह मीडिया से रूबरू होते ही विवादित मुद्दों को सफाई के साथ टाल गए। आगरा में धर्मांतरण, ताजमहल पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी का बयान और अयोध्या में मंदिर निर्माण के मुद्दे पर बस यही कहा कि समय आने पर समस्या का निदान हो जाएगा। फिर चाहे राम मंदिर हो या ताज महल।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री बोले नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार सबका साथ सबका विकास कार्यक्रम लेकर चल रही है। विदेशों में नरेंद्र भाई मोदी ने भारत की मान मर्यादा बढ़ाने का काम किया है। नेपाल, भूटान सहित विभिन्न देशों की यात्राएं इसका उदाहरण हैं।

उन्होंने कहा कि इसकी बदौलत वर्तमान में 10 अरब का विदेशी निवेश हुआ है। सात लाख करोड़ के प्रस्ताव आ चुके हैं। अब विपक्षियों के पास कोई मुद्दा नहीं रहा है।

केंद्रीय मंत्री ने मुलायम सिंह यादव, लालू प्रसाद यादव, नीतीश कुमार और शरद यादव सहित अन्य नेताओं की एकजुटता पर कहा कि किसी नेता की कोई विश्वसनीयता नहीं होती, विश्वसनीयता जनता तय करती है। ये सभी अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रहे हैं न कि जनता के लिए एकजुट हो रहे हैं।

जनता की विश्वसनीयता नरेंद्र भाई मोदी के साथ है। लोकसभा चुनाव के बाद हरियाणा, महाराष्ट्र के चुनाव इसका उदाहरण हैं। प्रदेश की अखिलेश सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में तो परिवारवाद और अपराधियों का बोलबाला है।


इस मौके पर भाजयुमो के राष्ट्रीय कार्यक्रम संयोजक राजेश चौधरी, जिलाध्यक्ष डा. डीपी गोयल, पालिकाध्यक्ष मनीषा गुप्ता, पूर्व विधायक प्रणतपाल, शहर अध्यक्ष संजय शर्मा, राजकुमार अग्रवाल, हरिओम अग्रवाल, कारिंदा सिंह, विकास खन्ना, रिषभ चौधरी, संजय प्रधान आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed