फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   central minister menka gandhi take a part in Ground breaking ceremony of swadhar grah

निराश्रित महिलाओं की बेहतरी के लिए केंद्र कटिबद्ध: मेनका गांधी

Wed, 30 Mar 2016 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 30 Mar 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
central minister menka gandhi take a part in Ground breaking ceremony of swadhar grah
मेनका गांधी
केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका संजय गांधी और प्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री सईदा सादब फातिमा ने मंगलवार को यहां विधवा एवं निराश्रित महिलाओं के लिए स्वधार गृह के निर्माण के लिए भूमि पूजन किया। 3.5 एकड़ में 54.59 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले स्वधार गृह की क्षमता एक हजार बिस्तर की होगी।
विज्ञापन


समारोह में केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका संजय गांधी ने कहा कि विधवा और निराश्रित महिलाओं को नई जिंदगी देने के लिए हमारी सरकार कटिबद्ध है। उन्होंने बताया कि मैं 23 वर्ष की उम्र में विधवा हो गई उस समय मेरा बेटा बस 100 दिन का था।
विज्ञापन


तब वृंदावन की इन्हीं महिलाओं की सेवाभक्ति मेरी ताकत बनी। इसी ताकत की बदौलत आज वक्त काटते-काटते 60 की दहलीज पर पहुंच चुकी हूं। उन्होंने कहा कि वृंदावन में 1000 विधवाओं को बेहतर जीवन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इस स्वधार गृह का निर्माण किया जा रहा है। केंद्र की सहायता से एनबीसीसी लिमिटेड इसका निर्माण करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री ने बताया कि आज भी मोक्ष की कामना लिए सैकड़ों महिलाएं सड़कों पर जीवन व्यतीत करने को मजबूर हैं। इसकी जानकारी होने पर केंद्र सरकार ने वृंदावन में स्वधार गृह निर्माण करने का निर्णय लिया। प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने यहां 3.5 एकड़ भूमि इसके लिए उपलब्ध कराई।

प्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) सईदा सादब फातिमा ने कहा कि सपा सरकार में विधवा और निराश्रित महिलाओं के जीवन में बहुत ज्यादा परिवर्तन आने की बात तो नहीं कही जा सकती लेकिन हमारी सरकार ने बहुुत कुछ किया है।

उन्होंने बताया कि सरकार ने आश्रय सदनों में रहने वाली महिलाओं के लिए राशि 2,000 रुपये से बढ़ाकर 5,500 रुपये प्रति माह किया। सामान्य वर्ग में विधवा पेंशन के लिए पांच अरब 40 करोड़ 51 लाख की धनराशि और एससी/एसटी की महिलाओं के लिए 96 करोड़ की राशि का प्रावधान इस बार के बजट में किया गया है। मुख्यमंत्री के आदेश पर 3 करोड़ की लागत से वृंदावन में महिला आश्रय सदनों का जीर्णोद्धार कराया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि विधवा महिलाएं ये न सोचें कि सफेद रंग हमारे लिए अपशकुन है। यह सफेद रंग प्रतीक है सुचिता, आत्मबल, दृढ निश्चय और आत्मा को स्वच्छ रखने का। उन्होंने कहा कि धर्म के रास्ते पर चलना है तो श्रीकृष्ण के जीवन दर्शन को आत्मसात करना होगा।

इस मौके पर मंत्रालय की विशेष सचिव अनीता गुहा, अतिरिक्त सचिव नूतन कुमार विश्वास, जिलाधिकारी राजेश कुमार, सपा जिलाध्यक्ष तुलसीराम शर्मा, उदयन शर्मा, डीपीओ ओपी यादव, ठाकुर ओम प्रकाश सिंह, डा. देवेंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे।

‘महिलाओं की स्थिति जानने के लिए कराया सर्वे’
केंद्रीय मंत्री मेनका संजय गांधी भूमि पूजन समारोह के बाद मीडिया से भी मुखातिब हुईं। उन्होंने बताया कि आजादी के बाद पहली बार देश में महिलाओं की स्थिति जानने के लिए किसी केंद्र सरकार ने सर्वे कराया। सर्वे में सामने आया कि जमीन से जुड़े और पारिवारिक विवाद के कारण ही अधिकांश महिलाएं निराश्रित और शोषित जीवन जीने को मजबूर हैं।

उन्होंने कहा कि परिवार के ठुकराने पर इन महिलाओं का भगवान ही सहारा होता है, यही धारणा लेकर अधिकांश महिलाएं तीर्थस्थलों में आ रहीं हैं। यहां उनका पूरा ख्याल रखा जाएगा। स्वधार गृह में हरियाली के लिए आम, जामुन, अमरूद, पील और नीम के पेड़ लगाए जाएंगे। 24 घंटे चिकित्सा सुविधा उपलब्ध रहेगी। वृंदावन-मथुरा में बंदरों की बढ़ती संख्या पर अंकुश लगाने के लिए उनकी नसबंदी किए जाने का उन्होंने कड़ा विरोध किया।

‘महिला सशक्तिकरण की दिशा में आगे बढ़ रहे’
प्रदेश की महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री सईदा सादब फातिमा ने प्रदेश सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। बताया कि एक अरब रुपये से रानी लक्ष्मीबाई सहायता कोष की स्थापना की गई है। इस कोष से एसिड अटैक और अन्य मामलों में पीड़ित महिलाओं को पांच से दस लाख की आर्थिक सहायता दी जाती है।


उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार का उद्देश्य आर्थिक सहायता देकर क्षतिपूर्ति करना नहीं बल्कि महिलाओं के आत्मविश्वास को बढ़ाना है। महिला सशक्तिकरण की दिशा में उत्कृष्ट कार्य के लिए 40 महिला ग्राम प्रधानों को रानी लक्ष्मीबाई अवार्ड से सम्मानित भी किया गया है। सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव की पुत्रवधू अपर्णा यादव के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यों की सराहना किए जाने पर प्रश्न को उन्होंने टाल दिया। कहा कि वह अपर्णा यादव की निजी राय है।

अमरूद का पौधा रोपा
स्वधार गृह स्थल पर केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी ने पौधे भी रोपे। आवासीय परिसर में उन्होंने अमरूद का पौधा रोपा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed