{"_id":"5efde0af8ebc3e42d966ddd9","slug":"cencile-mudiya-mela-goverdhan-tempile-close-mathura-news-agr4486714107","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुड़िया मेला निरस्त- दूसरे दिन गिरिराज जी परिक्रमा व मंदिरों के बाहर दिखा सन्नाटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुड़िया मेला निरस्त- दूसरे दिन गिरिराज जी परिक्रमा व मंदिरों के बाहर दिखा सन्नाटा
विज्ञापन
गोवर्धन में दानघाटी मंदिर के सामने पसरा सन्नाटा।
- फोटो : MATHURA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोवर्धन (मथुरा)। राजकीय मुड़िया पूर्णिमा मेला निरस्त होने के बाद दूसरे दिन बृहस्पतिवार को परिक्रमा मार्ग व बंद मंदिरों के सामने सन्नाटा रहा। शुरुआती पड़ाव आन्यौर परिक्रमा में जगह-जगह लगे बैरियरों पर तैनात पुलिसकर्मियों ने परिक्रमा कर रहे लोगों को चेतावनी देकर लौटा दिया। प्रशासन ने जगह-जगह मेला निरस्त के चेतावनी बोर्ड लगा दिए हैं।
गौरतलब है कि कोरोना संक्रमण के चलते इस बार मुड़िया पूर्णिमा मेला को निरस्त कर दिया है। मेला के निरस्त होने के बाद भी बाहर से आने वाली भीड़ को रोकने के लिए प्रशासन प्लान के तहत लगा हुआ है। एसडीएम राहुल यादव ने बताया कि गोवर्धन क्षेत्र व उससे सीमाओं के साथ-साथ हरियाणा, राजस्थान बॉर्डर पर मेला निरस्त के बोर्ड लगाए हैं।
गिरिराज जी के आस्थावान भक्तों से कोरोना जैसी बीमारी से लड़ने में जिला प्रशासन का सहयोग करने का अनुरोध किया है। प्रभारी निरीक्षक लोकेश सिंह भाटी ने बताया कि मुड़िया मेला निरस्त होने के बाद कई लोग मेला क्षेत्र में आने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन
ऐसे लोगों के खिलाफ जिला प्रशासन के निर्देश पर कार्रवाई की जा रही है। मेला क्षेत्र में पहुंची चार पहिया 50 गाड़ियों के चालान किए हैं, जबकि दो टूरिस्ट गाड़ियों को सीज किया है। उन्होंने बताया कि परिक्रमा मार्ग के गेस्ट हाउस व धर्मशालाओं में बाहर के व्यक्ति मिलने पर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।