{"_id":"698f822b71b903b6500b2e7f","slug":"cctv-police-security-and-special-teams-will-ensure-a-transparent-examination-mathura-news-c-369-1-mt11016-142497-2026-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: सीसीटीवी, पुलिस सुरक्षा और विशेष दलों से होगी पारदर्शी परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: सीसीटीवी, पुलिस सुरक्षा और विशेष दलों से होगी पारदर्शी परीक्षा
विज्ञापन
मथुरा। माध्यमिक शिक्षा परिषद की यूपी बोर्ड परीक्षाओं को नकलविहीन और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए जनपद में तैयारियां अंतिम चरण में हैं। अधिकांश परीक्षा केंद्रों के सीसीटीवी कैमरे राजकीय इंटर कॉलेज स्थित केंद्रीय कंट्रोल रूम से जोड़ दिए गए हैं, जहां से परीक्षा गतिविधियों की लाइव मॉनिटरिंग की जाएगी। उत्तर पुस्तिकाओं का वितरण पूर्ण हो चुका है और संकलन केंद्रों के साथ सचल दलों के प्रभारी और सदस्यों का भी चयन कर लिया गया है। परीक्षाओं की निगरानी राज्यस्तरीय पर्यवेक्षक एवं सहायक शिक्षा निदेशक मनोज कुमार वर्मा करेंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) रविंद्र सिंह समस्त व्यवस्थाओं की मॉनिटरिंग करेंगे और स्वयं भी एक सचल दल का नेतृत्व करेंगे।
उत्तर पुस्तिकाओं के लिए बने हैं तीन संकलन केंद्र
परीक्षा के बाद उत्तर पुस्तिकाओं को सुरक्षित रखने के लिए तीन संकलन केंद्र बनाए गए हैं। इनमें राजकीय इंटर कॉलेज मथुरा, ब्रज आदर्श इंटर कॉलेज मांट और गांधी इंटर कॉलेज छाता शामिल हैं। प्रत्येक केंद्र पर सीसीटीवी निगरानी, पुलिस सुरक्षा और सीलबंद कक्षों की व्यवस्था की गई है ताकि उत्तर पुस्तिकाएं सुरक्षित रहें।
जनपद में कुल छह सचल दल गठित किए गए हैं। पहले दल का नेतृत्व डीआईओएस करेंगे, जिनके साथ विजय कुमार शर्मा, बिनेश शर्मा और विष्णु शर्मा सदस्य रहेंगे। दूसरे दल की कमान जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रतन कीर्ति के पास होगी, उनके साथ बलवीर सिंह, दिव्या और गिरीश कौशिक रहेंगे। तीसरे दल का नेतृत्व सह जिला विद्यालय निरीक्षक यशपाल सिंह करेंगे। चौथे दल के प्रभारी राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य सत्यदेव सिंह होंगे, जबकि पांचवें दल का नेतृत्व वित्त एवं लेखाधिकारी शैलेंद्र सिंह करेंगे। छटा दल महिला सदस्यों का होगा। जिसकी प्रभारी राजकीय हाईस्कूल लोहवन की प्रधानाचार्य कविता सक्सेना होंगी। डीआईओस ने बताया कि प्रशासन ने सभी केंद्र व्यवस्थापकों को परीक्षा संबंधी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए हैं। किसी भी प्रकार की अनियमितता पर कार्रवाई की जाएगी।