फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   CBI arrested Baba who was harassing children

UP: सीबीआई ने मथुरा से गिरफ्तार किया बाबा...बच्चियों का याैन शोषण कर बनाता था वीडियो, घर से मिला ये सामान

Sun, 22 Jun 2025 09:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 22 Jun 2025 09:03 AM IST
सार

मामले की जांच के दाैरान सीबीआई 19 जून को आरोपी बाबा के गांव पहुंची। आरोपी बाबा श्याम बिहारी के घर की तलाशी ली। तलाशी में उसके पास से बालिकाओं के अश्लील फोटो, वीडियो व अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद हुए थे।

विज्ञापन
CBI arrested Baba who was harassing children
Crime demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बालिकाओं का यौन शोषण कर उसके फोटो और वीडियो प्रसारित करने के मामले में सीबीआई ने जैंत थाना क्षेत्र के एक गांव से आरोपी बाबा को गिरफ्तार किया है। वह कई वर्षों से छह से 12 साल तक की बालिकाओं के साथ यौन शोषण कर उसके वीडियो और फोटो बनाकर प्रसारित कर रहा था।
विज्ञापन


बाल यौन शोषण के वीडियो और फोटो प्रसारित होने की जानकारी पर 17 जून को एक मुकदमा दिल्ली में पंजीकृत हुआ था। मामले की जांच सीबीआई ने की तो पता चला कि वीडियो में नजर आ रहा आरोपी मथुरा के जैंत थाना क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला है। इसके बाद सीबीआई 19 जून को गांव पहुंची और आरोपी बाबा श्याम बिहारी के घर की तलाशी ली। तलाशी में उसके पास से बालिकाओं के अश्लील फोटो, वीडियो व अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद हुए थे।
विज्ञापन

 

फोरेंसिक जांच में बड़ी संख्या में फोटो और वीडियो रखने की पुष्टि भी हुई। इन सामग्रियों की पुष्टि इंटरपोल के अंतरराष्ट्रीय बाल यौन शोषण डेटाबेस के आंकड़ों के साथ-साथ गूगल से की गई। साथ ही मामले को भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र, गृह मंत्रालय के साथ साझा किया गया। इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की जांच और विश्लेषण से पता चला कि इलेक्ट्रॉनिक सामग्री में बालिकाओं के साथ बलात्कार और यौन उत्पीड़न के वीडियो हैं। उनकी अश्लील तस्वीरें भी आरोपियों द्वारा ली गईं थीं।

 

इसके बाद शनिवार को सीबीआई ने आरोपी को धर दबोचा। फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है। सीबीआई द्वारा जारी प्रेस नोट में पूरी घटना की पुष्टि भी की गई है। हालांकि सीबीआई द्वारा मथुरा पुलिस से इस संबंध में कोई जानकारी साझा नहीं की गई है।

एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि सीबीआई द्वारा जारी प्रेस नोट से मामले की जानकारी मिली है। सीबीआई द्वारा मथुरा पुलिस से कोई संपर्क नहीं किया गया। इसके चलते कुछ भी कहना मुश्किल है। प्रेस नोट से केवल यही स्पष्ट है कि आरोपी मथुरा का रहने वाला है। सीबीआई से सूचना मिलने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed