फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Caste-based politics is taking place in the country: Priyanka Chaturvedi

देश में जाति की राजनीति हो रही : प्रियंका चतुर्वेदी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 04 Apr 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
Caste-based politics is taking place in the country: Priyanka Chaturvedi
पूर्व राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी। 
वृंदावन। पूर्व राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने पश्चिम बंगाल को लेकर सरकार को घेरा। कहा कि पहले धर्म को लेकर राजनीति होती थी अब जाति के नाम पर राजनीति की जा रही है। इसे यूजीसी के नए नियम को लेकर देखा जा रहा है। अभी बिल पास हुआ है, उसमें आर्म्ड फोर्स है, उनका भी ध्रुवीकरण किया जा रहा है।
विज्ञापन

यह यहां पानीघाट स्थित श्रीपहाड़ी बाबा गोशाला में संत मलूक दास महाराज के 452वें जन्मोत्सव में शामिल होने आईं थीं। छह साल का राज्यसभा सदस्य का कार्यकाल पूरा करने के बाद प्रियंका यहां संतों का आशीर्वाद लेने आईं। उन्होंने मलूक पीठाधीश्वर महंत राजेंद्र दास महाराज से यमुना को लेकर चर्चा की। महंत ने कहा कि यमुना के निर्मल जल को लाने की जिम्मेदारी तुम्हारी है। यमुना में सीवर का दूषित पानी आ रहा है। प्रियंका ने कहा कि महिला आरक्षण कानून का बिल 2024 चुनाव से पहले पास हुआ था। अब जो सांसद हैं उनको जिम्मेदारी छोड़कर आई हैं कि महिलाओं की भागीदारी हर क्षेत्र में बढ़नी चाहिए। उन्होंने असम चुनाव के दौरान असीमुद्दीन ओवैसी के बयान पर कहा कि ओवैसी भाजपा की बी पार्टी हैं। भाजपा को जहां भी दिक्कत आती है और लगता है कि ध्रुवीकरण से फायदा होगा। वहां वह ओवैसी से चुनाव लड़ने की कहते हैं। वह बंगाल में भी हुमांयू कबीर के साथ लड़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed