{"_id":"584850024f1c1be15944981d","slug":"cash-problem-will-solve-today-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले की बैंकों को मिले सौ करोड़, आज से होगा वितरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले की बैंकों को मिले सौ करोड़, आज से होगा वितरण
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
Updated Wed, 07 Dec 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
एसबीअाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैश की किल्लत से जूझ रही बैंकों को अब राहत मिलेगी। गुरुवार को मथुरा की बैंकों के लिए सौ करोड़ की धनराशि आ रही है। बुधवार देर रात तक अफसर आरबीआई कार्यालय से संपर्क साधते रहे इसके बाद उन्हें सफलता मिली।
गौरतलब है कि तीन दिन से भारतीय स्टेट बैंक, सिंडीकेट बैंक चेस्ट से जुड़ी लगभग 200 शाखाओं का खजाना खाली पड़ा है। इन बैकों के एटीएम में भी क्षमता अनुसार धनराशि नहीं डाली जा रही है। इसका सीधा असर एटीएम के बाहर लंबी कतारों के रूप में देखा जा रहा है। एलडीएम एके प्रसाद ने बताया कानपुर से धनराशि लेकर कर्मचारी चल दिए हैं।
संभवत: गुरुवार को वितरण शुरू हो जाएगा। भारतीय स्टेट बैंक मुख्य शाखा के प्रबंधक नवल किशोर ने बताया कि आरबीआई से करीब 100 करोड़ रुपये गुरुवार तक आ जाएंगे। पंजाब नेशनल बैंक के समन्वयक नरेश चतुर्वेदी ने बताया एटीएम में धनराशि डाली गई है। हमारा प्रयास है कि मशीन नियमित चले।