{"_id":"583c32944f1c1bb412de5314","slug":"cash-problem-after-noteban","type":"story","status":"publish","title_hn":"नंबर आया तो कनेक्टिविटी फेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नंबर आया तो कनेक्टिविटी फेल
अमर उजाला मथुरा
Updated Mon, 28 Nov 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
बैंकों में दिनभर रही मारामारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो दिन बाद बैंक खुली तो ग्राहकों की लंबी कतार लग गई। घंटों लाइन में लगे रहने, धक्का-मुक्की, मारामारी के बाद जैसे-तैसे विंडो तक पहुंचे लेकिन तभी खिड़की के अंदर से आवाज आई कि कनेक्टिविटी चली गई है। लोग घंटों लाइन में लगकर वापस घर चले आए।
बैंकों में धन निकासी के लिए जूझ रहे लोगों के लिए सोमवार को कंप्यूटर कनेक्टिविटी खलनायक बन गई। बैंक खुलने के कुछ समय बाद ही कई शाखाओं की कनेक्टिविटी फेल हो गई। इसके चलते लोग खासे परेशान रहे। कई तो घंटों लाइन में लगने के बाद अपने घर वापस आ गए। इधर बैंकों में कैश की कमी भी बड़ी समस्या रही। कई बैंकों में लोग अपनी जरूरत भर के सामान के लिए भी कैश नहीं निकाल सके।
...........
सुबह 11:15 बजे
होलीगेट स्थित सिंडीकेट बैंक शाखा में कटौती कुआं निवासी बुजुर्ग उत्तम देवी कतार में खड़ी हैं। पूछने पर बताया कि घर में राशन नहीं है बाजार में कोई पुराने नोट नहीं चला रहा। दो दिन से बैंकें बंद थीं। इसलिए सोमवार को लाइन में लगने का निश्चय कर लिया था।
विज्ञापन
सुबह 11:30 बजे
सिंडीकेट बैंक में बुजुर्ग चरन सिंह लाइन में जमीन पर बैठे हुए हैं। पूछने पर बताया घर में जरूरत का सामान नहीं है बाजार से खरीदना है उसके लिए नए रुपयों का इंतजाम नहीं है। लाइन में खड़े होने के बाद घबराहट हुई इसलिए यहीं बैठ गए।
सुबह 11:45 बजे
आईसीआईसीआई बैंक एटीएम के बाहर लोगों की कतार लगी है। यहां कैश की आस में सुबह से ही लोग कतार में लग गए थे। बैंक से कुछ लोग नकदी लेकर बाहर निकले। बोले, घंटों इंतजार के बाद नंबर आया, नकदी हाथ में आई तो तसल्ली मिली।
दोपहर 2:00 बजे
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया होलीगेट शाखा पर लंबी कतार थी। सभी का हाल-बेहाल। बड़ी संख्या में लोगों ने बताया कि सुबह से कतार में लगे हैं। अंदर पता किया तो बताया गया कि यहां कनेक्टिविटी फेल रही। एक बजे के करीब कंप्यूटर शुरू हुए तो कार्य शुरू हुआ है। प्रबंधक हरी सिंह ने बताया कि बैंक में सुबह दस बजे से कनेक्टिविटी नहीं आ रही थी।
धेवती की सगाई की चिंता सताई
यूनियन बैक ऑफ इंडिया के बाहर ग्राहकों की लंबी कतार के बीच अंतापाड़ा निवासी तोती भी खड़ी थीं। पूछने पर बताया उनकी धेवती की सगाई होनी है लेकिन घर में पैसा नहीं है। उनका नंबर आया तो बैंक से कनेक्टिविटी न होने की बात कह दी गई, तोती सन्न रह गईं।
बिना पैन कार्ड के नहीं खुल रहे खाते
नोटबंदी के बाद लोगाें की परेशानियां कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सोमवार को जूही पटेल अपना बचत खाता खोलने के लिए केआर डिग्री कॉलेज निकट सिंडीकेट बैंक पहुंचीं। यहां बैंककर्मियों ने पैन कार्ड की अनिवार्यता बताकर टाल दिया। जूही ने बताया कि उनके पास बचत के कुछ रुपये हैं लेकिन पैन कार्ड अभी नहीं बनवाया है। उन्हें चिंता इस बात की है कि खाता नहीं खुला तो उनके रुपये रद्दी हो जाएंगे। कुछ ऐसी ही समस्या से जूझ रहे हैं विनोद कुमार। उन्हें इसी नियम का हवाला देकर बैंक ऑफ बड़ौदा से लौटा दिया गया है।
अब तक 1270 करोड़ जमा
सोमवार तक बैंकों में करीब 1270 करोड़ की धनराशि जमा हो गई। इसमें सोमवार को जमा धनराशि का आंकड़ा 70 करोड़ है।