{"_id":"64e0be081270036245003edf","slug":"case-of-fraud-of-lakhs-has-come-to-fore-by-luring-to-open-petrol-pump-in-name-of-adani-group-in-mathura-2023-08-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अदानी ग्रुप के नाम पर ठगी: पेट्रोल पंप खुलवाने का दिया लालच, किस्तों में जमा कराए 12 लाख से अधिक...अब फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अदानी ग्रुप के नाम पर ठगी: पेट्रोल पंप खुलवाने का दिया लालच, किस्तों में जमा कराए 12 लाख से अधिक...अब फरार
Sat, 19 Aug 2023 06:35 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sat, 19 Aug 2023 06:35 PM IST
सार
मथुरा में अदानी ग्रुप के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। यहां लोगों को पेट्रोल पंप खुलवाने का लालच देकर किस्तों में 12 लाख से अधिक जमा कराए। अब न थॉल लग रही है और न फोन करने वाले लोगों से कोई संपर्क हो रहा है।
विज्ञापन
ठगी
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मथुरा में अदानी ग्रुप के नाम पर जिले के केआर गर्ल्स डिग्री कॉलेज के एकाउंटेंट व एक पॉलीबैग फैक्ट्री के संचालक के साथ-साथ हाथरस के पीसी बागला डिग्री कॉलेज के प्रिंसिपल से 12.37 लाख रुपये की साइबर ठगी का मामला सामने आया है। केआर गर्ल्स डिग्री कॉलेज के एकाउंटेंट ने हाईवे थाने में तहरीर दी है। मामले में हाईवे पुलिस जांच करने में जुटी है।
विज्ञापन
केआर गर्ल्स डिग्री कॉलेज के एकाउंटेंट श्रवण कुमार अग्रवाल निवासी ट्रांसपोर्ट नगर ने बताया कि 31 मार्च 2023 को उन्हें एक कॉल आया। कॉलर ने अपना परिचय किशन कुमार सिंह निवासी भांती ग्राम, अहमदाबाद, गुजरात (डिप्टी जनरल मैनेजर, अदानी टोटल गैस लिमिटेड) के तौर पर दिया। वार्ता के दौरान उसने अदानी टोटल गैस कंपनी का पेट्रोल पंप खुलवाने का प्रस्ताव दिया। जमीन न होने के कारण उसका प्रस्ताव ठुकरा दिया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः- हैवान पिता: एक साल की मासूम बेटी के साथ क्रूरता, पीटकर दोनों हाथ तोड़े...चीखी बेटी तो हालत देख बिलख पड़ी मां
विज्ञापन
इसके बाद उसने आगरा रीजनल ऑफिस में बतौर मैनेजर का पद कमीशन पर ऑफर किया। साथ ही कहा कि वे अपने परिचितों के पंप खुलवा सकते हैं। प्रत्येक पंप के बदले कंपनी मोटा कमीशन देगी। इस लालच में फंसकर उन्होंने अपने परिचित हाथरस के पीसी बागला डिग्री कॉलेज के प्रिंसिपल महावीर सिंह छौंकर को पंप खोलने के लिए मनाया।
यह भी पढ़ेंः- बिजली कटौती: मैनपुरी में किसानों के साथ सपा विधायक धरने पर बैठे, बोले- सिंचाई न हो पाने से फसलें हो रहीं खराब
यह भी पढ़ेंः- बिजली कटौती: मैनपुरी में किसानों के साथ सपा विधायक धरने पर बैठे, बोले- सिंचाई न हो पाने से फसलें हो रहीं खराब
उनकी मथुरा में एक जमीन है, उस पर पंप खोलने की एवज में उन्होंने कंपनी के खाते में कई किस्तों में अपनी पत्नी के नाम से 10 लाख रुपये से अधिक जमा कर दिए। इधर, मथुरा के मानस नगर निवासी पॉलीबैग कारोबारी अनुज अग्रवाल ने उनके कहने पर कंपनी के खाते में डेढ़ लाख रुपये से अधिक जमा कर दिए। साथ ही स्वयं खुद उन्होंने 50 हजार रुपये से अधिक जमा कर दिए।
यह भी पढ़ेंः- हरियाली तीज महोत्सव: बरसाना में लाडली जी ने बरसाई कृपा, वृषभानु नंदनी को स्वर्ण हिंडोले में झुलाया गया झूला
यह भी पढ़ेंः- हरियाली तीज महोत्सव: बरसाना में लाडली जी ने बरसाई कृपा, वृषभानु नंदनी को स्वर्ण हिंडोले में झुलाया गया झूला
तकरीबन 12.37 लाख रुपये की रकम कंपनी के नाम पर जमा कर दी गई। अब न तो कंपनी का कोई फोन नंबर लगता है और न ही उनसे किसी भी प्रकार से संपर्क हो पा रहा है। इस संबंध में उन्हें खुद के व अपने साथियों के साथ साइबर ठगी महसूस हुई। थाना हाईवे में इस प्रकरण में तहरीर दी गई है। इंस्पेक्टर उमेश चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है।