फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Car riders showed their hooliganism broke the toll boom  then took away the employee

Mathura: कार सवारों की दबंगई, टोल बूम को तोड़ दिया...फिर कर्मचारी को उठा ले गए; दूर जाकर छोड़ दिया

Thu, 10 Jul 2025 01:39 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 10 Jul 2025 01:39 PM IST
सार

कार सवारों ने टोल का बूम तोड़कर टोलकर्मी का अपहरण कर लिया। उसे कार में डालकर ले गए।  जलेसर के पास हाईवे पर छोड़कर भाग निकले।
 

विज्ञापन
Car riders showed their hooliganism broke the toll boom  then took away the employee
टोल कर्मचारी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मथुरा के फरह थाना क्षेत्र स्थित महुअन टोल टैक्स पर मंगलवार की रात को कार सवारों टोल देने को लेकर टोलकर्मी से विवाद हो गया। आरोप है कि कार सवार टोल का बूम तोड़कर कर्मचारी को कार में डालकर ले गए। युवक को छोड़ने की एवज में 60 हजार रुपये की फिरौती भी मांगी। टोल प्रबंधक ने पुलिस को तहरीर देकर सूचना दी। अपहरण की सूचना पर पुलिस अधिकारियों के होश फाख्ता हो गए। हालांकि जलेसर के पास हाईवे पर छोड़कर भाग गए।
विज्ञापन





महुअन टोल संचालक जयपाल सिंह ने फरह थाने में दी तहरीर में बताया कि मंगलवार की रात 2 बजे के करीब एटा नंबर की कार सवार युवकों ने टोल देने के बजाए लेन नंबर 12 में का बूम तोड दिया। लाइन पर मौजूद टोलकर्मी अमित कुमार ने उनको रोकने की कोशिश की तो उससे गाली गलौज करके उसे अपनी गाड़ी में खींच कर ले गए। कुछ देर बाद अमित के ही फोन से टोल टैक्स ऑफिस के नंबर पर फोन करके 60 हजार रुपये की फिरौती मांगी। उन्हें इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने पुलिस को अवगत कराया और सीसीटीवी की फुटेज भी उपलब्ध कराई। पुलिस सक्रिय हुई तो कार सवार टोलकर्मी को जलेसर के पास हाईवे पर छोड़कर भाग गए।
विज्ञापन


सीओ रिफाइनरी श्वेता वर्मा ने बताया कि अपहरण जैसे कोई मामला नहीं था। टोलकर्मी और कार सवारों में आपसी विवाद हो गया था। दोनों पक्षों में समझौता होने के बाद टोल संचालक ने अपनी तहरीर वापस ले ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed