{"_id":"6752031ac7ab458a0a078efa","slug":"car-rams-into-tractor-trolley-from-behind-two-killed-including-ex-serviceman-mathura-news-c-29-1-mtr1013-326002-2024-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: कार पीछे से ट्रैक्टर-ट्रॉली में घुसी, पूर्व सैनिक सहित दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: कार पीछे से ट्रैक्टर-ट्रॉली में घुसी, पूर्व सैनिक सहित दो की मौत
विज्ञापन
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त कार।
मांट। थाना क्षेत्र में मांट-राया मार्ग पर गावर होटल के समीप तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पीछे से ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी। हादसे में कार सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक घायल हो गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
बृहस्पतिवार देर शाम थाना मांट के गांव वकला निवासी देवेंद्र सिंह, उदयवीर सिंह और बलदेव के गांव झरौठा निवासी जयप्रकाश सिंह मांट की तरफ से राया जा रहे थे। अचानक उनकी कार अनियत्रिंत होकर पीछे-ट्रैक्टर ट्रॉली में घुस गई। हादसे में देवेंद्र सिंह और उदयवीर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि जयप्रकाश घायल हो गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मांट थाना प्रभारी राजीत वर्मा ने बताया कि ट्रॉली को कब्जे में लिया गया है। मामले में जांच की जा रही है। हादसे में मृत उदयवीर सिंह पूर्व सैनिक हैं। उनकी बेटी की सात दिसंबर को शादी होनी है। शादी को लेकर तैयारी चल रहीं थीं। ग्रामीणों में चर्चा रही कि बेटी की डोली उठने से पहले पिता की मौत हो गई।