Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Car Driver Shoots Youth in the Leg on Kosi Shergarh Road

Mathura: साइड मांगने पर कार सवार ने की फायरिंग, युवक के पैर में लगी गोली; जांच में जुटी पुलिस

Mon, 03 Nov 2025 02:21 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 03 Nov 2025 02:21 PM IST
सार

कोसी-शेरगढ मार्ग पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब साइड मांगने के विवाद में फायरिंग कर दी गई। गोली लगने से एक युवक घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन
Car Driver Shoots Youth in the Leg on Kosi Shergarh Road
Crime demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा के कोसीकलां में कोसी-शेरगढ मार्ग पर कार सवार को साइड न देना युवक को भारी पड़ गया। कार सवार ने युवक के पैर में गोली मारकर घायल कर दिया। फायरिंग की आवाज सुनकर ग्रामीण एकत्रित हो गए। कार सवार भाग जाने में सफल रहा। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन


रविवार शाम करीब साढ़े पांच बजे गांव नगरिया सात विसा निवासी अजय 27 अपने 5-6 साथियों के साथ पैदल खेत पर जा रहा था। कोसी-शेरगढ़ मार्ग पर टाटम्बरी आश्रम के समीप दौताना की ओर से आ रहे एक कार सवार युवक ने हॉर्न बजाकर अजय से साइड मांगी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि युवकों के साइड न देने कार सवार से कहासुनी हो गई तभी कार सवार युवक गुस्से में आ गया और कार से तमंचा निकालकर फायरिंग कर दी, जिससे एक गोली अजय के पैर में लगी और वह वहीं गिर गया।
विज्ञापन


फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के खेतों में काम कर रहे लाेग वहां आ गए। ग्रामीणों को आता देख युवक कार लेकर भाग गया। ग्रामीणों ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। सीएचसी प्रभारी गिरेंद्रपाल सिंह ने बताया कि घायल की गंभीर हालत देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस सीसीटीवी कैमरों को खंगालने में जुटी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed