फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Car collided with truck on Yamuna Expressway, girl child died

Mathura News: यमुना एक्सप्रेसवे पर ट्रक से टकराई कार, बच्ची की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 14 May 2023 12:40 AM IST
विज्ञापन
Car collided with truck on Yamuna Expressway, girl child died
टैंटीगांव, मथुरा। सुरीर कोतवाली क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे पर ट्रक और कार की भिड़ंत हो गई। कार में सवार बच्ची की मौत हो गई, जबकि सात लोग घायल हो गये। यमुना एक्सप्रेसवे सुरक्षाकर्मियों के अलावा सुरीर पुलिस ने कार सवार घायलों को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन

बिहार के जहानाबाद जिले के थाना सकूराबाद निवासी सुशील कुमार, हाल निवासी थाना बदरपुर-दिल्ली परिजन के साथ एक शादी समारोह में भाग लेने बिहार गए थे। शुक्रवार को पत्नी डिंपल शर्मा, बेटे गौरव 12, व सौरभ 5 वर्ष, बेटी साक्षी 7 वर्ष, विनेश्वर शर्मा, अर्चना कुमारी, चंचल के साथ कार से यमुना एक्सप्रेसवे पर आगरा होते हुए दिल्ली लौट रहे थे। सुबह करीब साढ़े पांच बजे सुरीर कोतवाली क्षेत्र के माइल स्टोन 77 के समीप अचानक कार की ट्रक से भिड़ंत हो गई। कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। सवार लोगों में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन


आसपास के लोग दौड़े, यमुना एक्सप्रेसवे सुरक्षाकर्मियों के साथ सुरीर पुलिस पहुंच गई। कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला। इसमें सवार बच्ची साक्षी 7 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल विनेशर, गौरव, सौरभ, अर्चना देवी को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र यादव ने बताया है कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। क्षतिग्रस्त कार को सड़क से हटवाकर आवागमन सुचारू कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed