फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Candidates presented their claim for the post of BJP Mandal President

UP: भाजपा मंडल अध्यक्ष पद की दौड़ में 15 उम्मीदवार, इस तारीख को स्थिती होगी साफ

Mon, 16 Dec 2024 02:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संंवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संंवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 16 Dec 2024 02:52 PM IST
सार

मथुरा में  मंडल अध्यक्ष पद की दौड़ में 15 उम्मीदवार शामिल हैं। 21 दिसंबर तक मंडल अध्यक्षों का चुनाव होना है। इसके बाद जिलाध्यक्ष व महानगर अध्यक्ष का भी चयन किया जाएगा। 

 

विज्ञापन
Candidates presented their claim for the post of BJP Mandal President
भाजपा - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

मथुरा में भाजपा इस बार संगठन के चुनाव को लेकर विशेष सतर्कता बरत रही है। पार्टी की पूरी कोशिश है कि बाहरी व दागी इस बार मंडल व जिलाध्यक्ष न बनने पाएं। पहले चरण में बूथ अध्यक्षों का चुनाव हो चुका है। अब मंडल अध्यक्षों की चुनाव प्रक्रिया रविवार से शुरू हो गई है। पहले दिन 9 मंडलों में 12 से 15 उम्मीदवारों ने अपनी दावेदारी पेश की है। सोमवार को तीन मंडलों पर भी कार्यकर्ता नामांकन करेंगे।
विज्ञापन


सदस्यता अभियान के बाद अब भाजपा में संगठन के लिए चुनाव प्रक्रिया जारी है। अब 21 दिसंबर तक मंडल अध्यक्षों का चुनाव होना है। इसके बाद जिलाध्यक्ष व महानगर अध्यक्ष का भी चयन किया जाएगा। रविवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने सदर, मधुवन, धौलीप्याऊ, कृष्णानगर, होलीगेट, उसपार, राधाकुंड, सतोहा और मगोर्रा मंडल में मंडल अध्यक्ष पद के लिए नामांकन किया है। प्रत्येक मंडल पर करीब 12 से 15 उम्मीदवारों ने दावेदारी पेश की है।
विज्ञापन


सोमवार को भी छीटकीरा, गोवर्धन और वृंदावन मंडल पर नामांकन प्रक्रिया होगी। सभी 12 मंडलों पर 21 दिसंबर तक मंडल अध्यक्षों को चुनाव होना है। ऐसे में कार्यकर्ता उच्च पदाधिकारियों से सांठगांठ करने में जुट गए हैं। होलीगेट मंडल के लिए पूर्व मंडल अध्यक्ष लोकेश तायल, श्याम शर्मा समेत अन्य और देहात के बलदेव विधानसभा क्षेत्र के पंडित दीनदयाल मंडल में मंडल अध्यक्ष पद के लिए 9 प्रत्याशियों ने नामांकन किया है। मीडिया प्रभारी श्याम चतुर्वेदी ने बताया कि सोमवार को भी उम्मीदवार नामांकन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed