फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Cabinet minister Chaudhary Laxmi Narayan backtracked after commenting on RLD

Mathura News: रालोद पर टिप्पणी के बाद पलटे कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 17 Aug 2025 01:58 AM IST
विज्ञापन
Cabinet minister Chaudhary Laxmi Narayan backtracked after commenting on RLD
मथुरा। राष्ट्रीय लोकदल को पट्टपांव (पनौती) बताने वाले कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण अब बैकफुट पर आ गए हैं। उन्होंने अपने बयान पर सफाई देते हुए कहा कि उनका इरादा किसी का अपमान करना नहीं था। वीडियो तोड़मरोड़ कर सोशल मीडिया पर पेश किया गया है। उन्होंने हमेशा चौधरी चरण सिंह का सम्मान किया है। भाजपा और रालोद ने मिलकर काम किया है, आगे भी करते रहेंगे।
विज्ञापन


दरअसल, प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण ने हाल ही में राष्ट्रीय लोकदल को पट्टपांव (पनौती) बताया था और कहा था कि राष्ट्रीय लोकदल जब भी जिस दल के साथ गया, उसका सूपड़ा साफ हो गया। अब यह दल भाजपा के साथ आया है, तो भाजपा का भी सूपड़ा साफ होगा। भाजपा लोकसभा चुनाव में उनके साथ आने के कारण मुजफ्फरनगर, कैराना, मुरादाबाद जैसी सीटें हार गई। उनके इस बयान के बाद सियासत तेज हो गई और रालोद नेताओं ने पलटवार किया। रालोद नेता ठाकुर तेजपाल सिंह ने चौधरी लक्ष्मी नारायण को पद से हटाने की मांग की थी। पार्टी पर बयानबाजी से रालोद पदाधिकारी मुखर हो गए, जबकि भाजपा पदाधिकारियों ने मौन साध लिया।
विज्ञापन


हालांकि बयान के कुछ दिन बाद अब कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण ने खुद ही सफाई दी है। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह रालोद के तरीफों के पुल बांध रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के साथ ही चौधरी चरण सिंह की तस्वीर हमेशा उनके घर पर लगी रहती है। वह चौधरी चरण सिंह का बेहद सम्मान करते हैं और उन्हीं से राजनीति सीखी है, वही आदर्श हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय लोकदल मिलकर काम कर रहे हैं और करते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed