फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Bus service will start from new bus stand for Neemgaon

Mathura News: नए बस अड्डे से नीमगांव के लिए शुरू होगी बस सेवा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Nov 2023 12:39 AM IST
विज्ञापन
Bus service will start from new bus stand for Neemgaon
मथुरा। नए बस अड्डे से नीमगांव तक का सफर आसान होने वाला है। परिवहन निगम ने नए बस अड्डे से नीमगांव तक रोडवेज बस का संचालन करने का निर्णय लिया है। आगामी दिनों में इस रूट पर बस सेवा शुरु कर दी जाएगी।
विज्ञापन

नए बस अड्डे से नीमगांव जाने के लिए यात्रियों को बार-बार बस सवारी वाहन नहीं बदलना पड़ेगा। नए बस अड्डे से बस पकड़ने के बाद यात्री सीधे नीमगांव तक पहुंच पाएंगे। इस दौरान रोडवेज की बस राया में भी रुकेगी। इस रूट पर निगम ने रोडवेज की एक बस संचालित करने की रूपरेखा तैयार कर ली है। आगामी कुछ दिनों में इस रूट पर बस दौड़ेगी। इसकी समय सारिणी जल्दी ही जारी कर दी जाएगी।
विज्ञापन

एआरएम मदन मोहन शर्मा ने बताया कि इस रूट पर चलने वाली बस शाम को नए बस अड्डे से रवाना होगी। फिर पुराने बस अड्डे पहुंचेगी। इसके बाद बस राया जाएगी। बस का आखिरी स्टॉपेज नीमगांव रहेगा। अगले दिन बस सुबह नीमगांव से चलकर रूट पर वापसी करते हुए नए बस अड्डे पहुंचेगी। बस के संचालन से यात्रियों को काफी राहत मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed