{"_id":"5f2185dc8ebc3e9f641e9b75","slug":"bus-mathura-news-agr452570216","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली के लिए बसों का नहीं हो सका संचालन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली के लिए बसों का नहीं हो सका संचालन शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। चार महीने गुजर जाने के बाद भी दिल्ली के लिए रोडवेज की बसों का संचालन शुरू नहीं हो सका। मथुरा डिपो की बसें केवल बदरपुर बॉर्डर तक दौड़ रही हैं। इतना जरूर है कि चार माह बाद हरियाणा होकर बसों का गुजरना शुरू हो गया है।
कोरोना महामारी के चलते बसों के पहिए काफी हद तक थम गए थे। खास यह है कि रोडवेज की बसों पर दूसरे राज्यों के लिए पूरी तरह से ब्रेक लग गया था। केवल यूपी में ही बसों का संचालन हो पा रहा था। दूसरे राज्यों में बसों पर लगे ब्रेक के चलते रोडवेज को काफी घाटा सहन करना पड़ रहा था। पिछले एक सप्ताह से जरूर मथुरा डिपो की बसों को देश की राजधानी के बदरपुर बॉर्डर तक बस दौड़ाने की इजाजत मिल गई है। पर इन बसों को अभी तक दिल्ली में घुसने की हरी झंडी नहीं मिल सकी है। राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब और दिल्ली के लिए बसों का संचालन का इंतजार रोडवेज अफसर कर रहे हैं। इन राज्यों में बसों के संचालन से रोडवेज घाटे से उबर सकेगा।
मथुरा डिपो के एसएस संतोष अग्रवाल ने बताया कि मथुरा डिपो की बसें होडल, पलवल और फरीदाबाद होते हुए दिल्ली के बदरपुर बॉर्डर तक ही जा रही हैं। दिल्ली में बसों को घुसने की अभी तक हरी झंडी नहीं मिली है। इसके अलावा दूसरे राज्यों में भी बसों का संचालन शुरू नहीं हो सका है।