{"_id":"572245264f1c1b6330a91752","slug":"bus-accident-in-mathura","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रों को ले जा रही स्कूल बस पलटी, तीन चोटिल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रों को ले जा रही स्कूल बस पलटी, तीन चोटिल
अमर उजाला मथुरा
Updated Thu, 28 Apr 2016 11:17 PM IST
विज्ञापन
गोकुल बैराज के निकट स्टीयरिंग फेल होने से हुआ हादसा
- फोटो : अमर उजाला
थाना महावन क्षेत्र में छात्रों को स्कूल से टाउनशिप छोड़ने जा रही स्कूल बस स्टीयरिंग फेल होने से पलट गई। इससे बस में सवार 22 छात्रों में से तीन चोटिल हो गए।
थाना यमुनापार क्षेत्र में चंद्रावल देवी मंदिर के निकट स्थित मदन मोहन कलावती देवी इंटर कालेज की दोपहर एक बजे कक्षा नौ और 12 वीं के छात्रों की छुट्टी हुई। छुट्टी होने पर बस चालक लक्ष्मीचंद्र स्कूल बस संख्या यूपी 85 वाई 9233 मेेें नौ और 12वीं के 22 छात्रों को लेकर टाउनशिप छोड़ने जा रहे थे।
दोपहर में करीब डेढ़ बजे जब लक्ष्मीचंद्र बस को लेकर गोकुल तिराहे से बैराज की ओर बढ़े तो 200 मीटर आगे चलते ही अचानक स्टीयरिंग फेल हो गई। इससे बस का संतुलन बिगड़ गया और लक्ष्मीचंद्र ने तेज ब्रेक लिए। इससे बस सड़क किनारे खाई की ओर पलट गई। इससे बस में सवार संचित गोयल, प्रांजल और जतिन चोटिल हो गए।
विज्ञापन
बस पलटने से छात्रों में चीख पुकार मच गई। राहगीरों ने बस का गेट खोला और छात्रों को बाहर निकाला। सूचना पर सीओ महावन सुरेन्द्र कुमार यादव, एसओ महावन मौके पर पहुंच गए। तीनों चोटिल छात्रों को जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के लिए भेजा गया। वहीं पुलिस ने छात्रों को टाउनशिप तक छोड़ने के इंतजाम किए। प्राथमिक उपचार के बाद तीनों चोटिल छात्रों को भी घर भेज दिया गया।
हो सकता था बड़ा हादसा
थाना महावन क्षेत्र में गोकुल बैराज रोड पर जहां स्कूल बस पलटी वह गोकुल बैराज की चढ़ाई का स्थान है। बस पलटने वाले स्थान के पास ही 100 फुट से ज्यादा गहरी खाई है। अगर बस करीब पांच फुट और खाई की ओर खिसकजाती तो बड़ा हादसा हो सकता था। वहीं बस ड्राइवर साइड में पलटी थी।
इससे बस की टंकी से डीजल रिसने लगा और डीजल सड़क पर न आकर खाई की ओर बहता रहा। डीजल बहने और बस की रगड़ से उठने वाली एक चिंगारी से आग लग सकती थी, लेकिन गनीमत रही ऐसा नहीं हुआ। सूचना पर स्कूल के वाहन प्रबंधक योगेश मौके पर पहुंच गए और क्रेन बुलाकर बस को सीधा कराया।