{"_id":"57459dc94f1c1b642c691507","slug":"bsp-meeting-in-vrindavan","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्र और प्रदेश सरकार पर बरसे बसपा नेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्र और प्रदेश सरकार पर बरसे बसपा नेता
अमर उजाला वृंदावन
Updated Wed, 25 May 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
बसपा गोवर्धन विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता समम्मेल का समापन
- फोटो : अमर उजाला वृंदावन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहुजन समाज पार्टी गोवर्धन विधानसभ क्षेत्र के पिछड़ा वर्ग समाज का कार्यकर्ता सम्मेलन बुधवार को छटीकरा मार्ग स्थित कृष्णा आश्रम में संपन्न हुआ। इसमें बसपाइयों ने केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार की नीतियों को जमकर कोसा और 2017 में प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों में बसपा सुप्रीमो मायावती को मुख्यमंत्री बनाए जाने का संकल्प लिया।
सम्मेलन के मुख्य अतिथि आगरा अलीगढ़ के जोनल कोआर्डिनेटर और विधान परिषद सदस्य सुनील चित्तौड़ ने कहा कि केंद्र में बैठी भाजपा सरकार ने हमेशा पिछडे़ समाज के लोगों के साथ छलावा किया है।
उन्होेंने कहा कि पिछले दो साल के कार्यकाल में केंद्र की मोदी सरकार एक भी विकास कार्य को जमीन पर नहीं उतार सकी है। उन्होंने प्रदेश की सपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश में चहुंओर गुंडाराज है। बहन-बेटियों की इज्जत सुरक्षित नहीं है।
विज्ञापन
गोवर्धन विधायक राजकुमार रावत ने बसपा सरकार के दौरान गोवर्धन में हुए विकास का हवाला देते हुए कहा कि बहनजी की सरकार के दौरान गोवर्धन मुड़िया पूर्णिमा मेला को राजकीय मेला घोषित किया गया। अड़ींग में बाईपास और छटीकरा में फ्लाई ओवर का निर्माण हुआ।
परिक्रमा मार्ग सुंदरीकरण, 40 गांवों में पानी की टंकी सहित कई ऐतिहासिक विकास हुए। मथुरा प्रभारी संघरतन सेठी ने कहा कि इन गुंडा माफियाओं की सरकार से जनता परेशान हो चुकी है। जिलाध्यक्ष सत्य प्रकाश कर्दम ने भी विचार रखे।
इस अवसर पर मंडल कोआर्डिनेटर गिर्राज प्रसाद गोला, सतीश बघेल, जिला पंचायत सदस्य केके गौतम, कुंजी पंडित, रामवीर सिंह, श्रीधर पाठक, प्रीतम सिंह, योगेश सिंह, मार्तंडदेव उपाध्याय, ऋषभदेव उपाध्याय, मेघश्याम रावत, अबरार हुसैन आदि उपस्थित रहे।