फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   BSP leader reached Bhureka village, targeted the government

Mathura News: बसपा नेता पहुंचे गांव भूरेका, सरकार पर साधा निशाना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 30 May 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
BSP leader reached Bhureka village, targeted the government
नौहझील। थाना क्षेत्र के गांव भूरेका में 20 मई को अनुसूचित जाति की युवती की बरात में दूल्हे को बग्धी से नीचे उतरने की घटना पर राजनीतिक हलचल थम नहीं रही है। बसपा का प्रतिनिधिमंडल गांव पहुंचा और सरकार पर जमकर निशाना साधा। वहीं अभी तक इलाका पुलिस किसी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है।
विज्ञापन


बसपा के कानपुर, आगरा मंडल प्रभारी सूरज सिंह के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल गांव पहुंचा। पीड़ित परिवार से मुलाकात कर घटना के बारे में जानकारी ली। परिवार को न्याय दिलाने का आश्वासन दिया। सूरज सिंह ने सीओ मांट गुंजन सिंह से फोन पर वार्ता की। सीओ ने बताया कि पुलिस दबिश दे रही है, आरोपी जल्द पकड़े जाएंगे। सूरज सिंह ने कहा कि प्रदेश में अपराधों में लगातार वृद्धि हो रही है। कहा कि यदि मुख्यमंत्री अपराध नियंत्रण नहीं कर सकते तो उन्हें पद पर रहने का कोई अधिकार नहीं है।
विज्ञापन


बताया कि वह बसपा सुप्रीमो मायावती के निर्देश पर यहां आए हैं। प्रतिनिधि मंडल में आगरा मंडल प्रभारी प्रताप सिंह बघेल, पूर्व मंत्री अजय सिंह गौतम, मंडल प्रभारी सुशील भंडारी, देवीसिंह कुंतल, दारा सिंह आजाद, जिलाध्यक्ष नरेश सिंह, प्रेम प्रकाश, जिला प्रभारी हेमेंद्र कुमार, विवेक सिंह, जिला संयोजक ओमप्रकाश बघेल, मुनेंद्र सिंह निगम आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन




बसपा ने गांव भूरेका की घटना में हमलावरों को बचाने का पुलिस पर आरोप लगाया। बृहस्पतिवार को पीड़ित बसपा जिलाध्यक्ष नरेश सिंह के नेतृत्व में एसएसपी आफिस पहुंचे। पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए। जिलाध्यक्ष ने कहा कि घटना के 10 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। दबंगों द्वारा पीड़ित परिवार को धमकियां दी जा रहीं। चेतावनी दी कि हमलावर गिरफ्तार नहीं हुए तो बसपा आंदोलन करने को बाध्य होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed