फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   BSA College won the inter-college women's wrestling competition.

Mathura News: बीएसए कॉलेज ने जीती अंतर महाविद्यालयी महिला कुश्ती प्रतियोगिता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 16 Oct 2025 02:10 AM IST
विज्ञापन
BSA College won the inter-college women's wrestling competition.
बीएसए कॉलेज में महिला पहलवान कुश्ती लड़ते हुए।
मथुरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि की अंतर महाविद्यालयी महिला कुश्ती प्रतियोगिता बीएसए कॉलेज में हुई। प्रतियोगिता में विवि से संबद्ध आगरा, फिरोजाबाद समेत 8 महाविद्यालयों की टीम प्रतिभाग कर रही हैं। प्रतियोगिता में बीएसए कॉलेज की टीम विजेता रही।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि नरेंद्र सिंह ने बजरंगबली के चित्र पर माल्यार्पण और दीप जलाकर किया। बीएसए कॉलेज के प्राचार्य डॉ. ललित मोहन शर्मा व आयोजन सचिव डॉ. जसवंत सिंह ठाकुर ने मुख्य अतिथि का स्मृति चिह्न देकर स्वागत किया।
विज्ञापन

उद्घाटन मुकाबला 57 किग्रा भार में बीएसए कॉलेज की काजल चौधरी ने सेंट जॉन्स कॉलेज की गीतांजलि को 5-3 से हराया। प्रतियोगिता के बाद डॉ. विवि की टीम का चयन हुआ। इसमें बीएसए कॉलेज की काजल चौधरी, वंदना, कुमारी वंदना व शिवानी सिंह को स्थान मिला। प्रतियोगिता में पर्यवेक्षक डॉ मंजू दलाल, चयनकर्ता की भूमिका डॉ. रेनू दास और डॉ. विनीता सिंह ने निभाई। रेफरी की भूमिका बृजमोहन सिंह, विनोद यादव एवं राहुल सिंह ने निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान जिला कुश्ती संघ के सचिव जनार्दन पहलवान, फिजिकल एजुकेशन डिपार्टमेंट के डॉ. सोनू ठाकुर, डॉ प्रदीप प्रकाश, कपिल अत्री, डॉ. एसके सिंह, डॉ. वीपी राय, डॉ. संध्या अग्रवाल, डॉ. भावना वार्ष्णेय आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed