फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   bride got shot in the hand due to celebratory firing during a wedding ceremony

UP: शादी में चल रहा था डांस...तभी चली गोली और पसर गया सन्नाटा, खून से सन गई दुल्हन; मची अफरा-तफरी

Thu, 28 Nov 2024 03:59 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 28 Nov 2024 03:59 PM IST
सार

शादी समारोह में हर्ष फायरिंग को दौरान गोली लगने से दुल्हन घायल हो गई। ये देख बरातियों और घरातियों के हाथ-पांव फूल गए। उसे तत्काल ही उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। गोली दुल्हन के हाथ को चीरते हुए निकल गई।  
 

विज्ञापन
bride got shot in the hand due to celebratory firing during a wedding ceremony
शादी बवाल (सांकेतिक फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा के सुरीर कोतवाली क्षेत्र के कस्बा टैंटीगांव स्थित एक फार्म हाउस में शादी समारोह में हर्ष फायरिंग से दुल्हन के हाथ में गोली लगने हड़कंप मच गया। घायल दुल्हन को मथुरा स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


पीतम्बर शर्मा निवासी टैंटीगांव की पुत्री गुड़िया उर्फ दिव्या शर्मा की शादी मथुरा रोडवेज कालौनी निवासी बनवारी शर्मा उर्फ वंश के साथ तय हुई थी। 27 नवंबर की शादी तय थी। कस्बा के एक फार्म हाउस में शादी समारोह चल रहा था। देर शाम को बरात फार्म हाउस पहुंची तो युवती पक्ष के लोगों ने आएं बरातियों का स्वागत सत्कार करते हुए खाना खिलवाया। सभी रस्में हंसी खुशी से चल रही थीं। रात क़रीब 11 बजे के लगभग वरमाला की तैयारियां चल रही थीं।
विज्ञापन


 दुल्हन बनी युवती हाथ में माला लिए जा रही थी, तभी दुल्हन के मामा ने हर्ष फायरिंग शुरू कर दी। हर्ष फायरिंग के दौरान गोली ने दुल्हन के हाथ को चीर दिया। इस दौरान भगदड़ मच गई। घायल दुल्हन को तत्काल ही मथुरा स्थित अस्पताल में भर्ती कराया। शादी समारोह में विघ्न पड़ गया। इसके बाद बरात भी वापिस चली गई। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजीव कांत मिश्र का कहना है कि युवती के हाथ में गोली लगने की सूचना मिली थी। जिसकी जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed