फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   bride and groom reached police station on next morning of honeymoon in Mathura to break marriage

UP News: सुहागरात पर कमरे से चीखती हुई निकली दुल्हन, सीधे पहुंची थाने; बात सुनकर शर्मसार हो गए लोग

Mon, 15 May 2023 09:03 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 15 May 2023 09:03 PM IST
सार

UP News: मथुरा में सुहागरात पर कमरे से चीखती हुई निकली दुल्हन सीधे थाने पहुंच गई।वहां जो खुलासा हुआ उसे सुनकर मौजूद लोग शर्मसार हो गए।

विज्ञापन
bride and groom reached police station on next morning of honeymoon in Mathura to break marriage
UP News: सुहागरात पर कमरे से चीखती हुई निकली दुल्हन, सीधे पहुंची थाने - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मथुरा में सुहागरात की अगली सुबह ही दूल्हा-दुल्हन शादी तोड़ने के लिए थाने पहुंच गए। महज कुछ घंटों पहले अग्नि को साक्षी मानकर सात जन्मों तक साथ देने की ली गईं कसमें एक घटना से धराशायी हो गईं। जब खुलासा हुआ तो लोगों के पैरों तले जमीन खिसक गई।

विज्ञापन


मामला वृंदावन कोतवाली क्षेत्र के गौरानगर का है। यहां के रहने वाले आनंद अग्रवाल की शादी हरियाणा के होडस निवासी रेखा के साथ तय हुई थी। बरात के लिए 10 मई की तारीख तय की गई। बेटे की शादी को लेकर घर में खुशियों का माहौल था। हंसी-खुशी घर वाले बरात लेकर गए। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - UP: सुहागरात के बाद दूल्हे की मौत, दूल्हन की हालत देख उड़े परिजनों के होश; घर में मचा कोहराम

विज्ञापन
विज्ञापन

ससुराल में नवेली बहू का धूमधाम से हुआ स्वागत 

लड़की वालों ने बरात का धूमधाम से स्वागत किया। शादी की सभी रस्में हिंदू रीति-रिवाज के साथ संपन्न हुईं। इसके बाद 11 मई की सुबह विदाई की रस्म अदा की गई। बहू ससुराल पहुंची तो इंतजार में टकटकी लगाए बैठीं मां, ननद और रिश्तेदारों सहित पड़ोसी महिलाओं ने स्वागत किया। गृह प्रवेश की रस्म अदा की गई। 

बात शादी टूटने तक पहुंच गई

यहां तक सब ठीक चल रहा था। असली कहानी शुरू हुई शुक्रवार की सुबह, यानी सुहागरात की अगली सुबह। सुबह घर के लोग नवेली बहू के जगने का इंतजार कर रहे थे। ताकि कुछ हंसी मजाक होगा और अच्छा समय बीतेगा। लेकिन सुबह बहू जगी तो घर का माहौल ऐसा हुआ कि कुछ ही देर में पुलिस भी घर आ गई और बात शादी टूटने तक पहुंच गई। 

सुबह उठकर बहू करने लगी गाली-गलौज

दरअसल, सुबह बहू जगी तो उसने घर में सभी के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। उसकी हरकत से घर का माहौल एकदम से हजल गया। पहले तो लोगों ने समझाने का प्रयास किया और बात जानने की कोशिश की। लेकिन जब बात नहीं बनी तो मामला थाने पहुंच गया। यहां बहू के भाई ने जो खुलासा किया उसे सुनकर लड़के वालों के पैरों तले जमान खिसक गई।

शादी तोड़ने की बात पर हुआ राजीनामा

पहले पति ने कहा कि पत्नी पागल है। उसका मानसिक संतुलन ठीक नहीं है। उसके साथ झूठ बोलकर यह रिश्ता किया गया है। उसे फंसाया गया है। इस पर लड़की के भाई ने उसे पहले तो उसे समझाने का प्रयास किया। लेकिन जब बात नहीं बनी तो उसने स्वीकार किया कि उसकी बहन मानसिक रूप से बीमार रहती है। लड़का पक्ष धोखाधड़ी करने पर कार्रवाई की मांग करने लगा। बाद में शादी तोड़ने पर राजीनामा को लेकर दोनों पक्ष तैयार हुए।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed