{"_id":"570beb474f1c1ba8484a6acc","slug":"braj-planning-board-ceo-in-vrindavan","type":"story","status":"publish","title_hn":"यमुना के समानांतर बनाया जाएगा नाला: आरडी पालीवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुना के समानांतर बनाया जाएगा नाला: आरडी पालीवाल
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 11 Apr 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
यमुना पर मंथन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्य सचिव के स्टाफ अफसर और ब्रज विकास बोर्ड के सीईओ आरडी पालीवाल ने बताया कि यमुना में प्रदूषण रोकने के लिए नदी के समानांतर नाला बनाया जाएगा और घाटों का गोमती नदी लखनऊ की तर्ज पर विकास कराया जाएगा।
सोमवार सुबह 11 बजे मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष सीपी सिंह व अन्य प्रशासनिक अधिकारियों के साथ आरडी पालीवाल प्राचीन केशीघाट पहुंचे और यमुना में गिर रहे नालों के बारे में जल निगम के अधिकारियों से जानकारी ली।
लखनऊ की गोमती नदी के तर्ज पर यमुना किनारे बनाए जाने वाले घाटों और अन्य विकास कार्यों के बारे में अधिकारियों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि यह मुख्यमंत्री की प्राथमिकताओं में है, इसमें किसी तरह की कोताही न बरती जाए। उन्होंने केशीघाट से कालीदह तक सिंचाई विभाग और जलनिगम के द्वारा होने वाले कार्यों की समीक्षा भी की।
विज्ञापन
इसके बाद वह कैमारवन स्थित स्वामी एसएस विज्ञानाचार्य महाराज के गोविंद मठ आश्रम पहुंचे और यहां यमुना रक्षक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संत जयकृष्ण दास से वार्ता की। उन्होंने आश्वस्त किया कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव यमुना शुद्धीकरण के प्रति गंभीर है और किसी भी सूरत में एक बूंद गंदा पानी यमुना में नहीं गिरने देना चाहते हैं।
उन्होंने बताया कि यमुना में प्रदूषण को रोकने के लिए ब्रज में यमुना के समानांतर नाला बनाए जाने और आधुनिक तकनीकों से युक्त एसटीपी का निर्माण भी होगा। इस अवसर पर उदयन शर्मा, रमेश सिसौदिया, आरपी सिंह, विवेक महाजन, श्रीदास प्रजापति, मुनेंद्र यादव, माधव चौहान, क्रांति पचौरी, अजय शर्मा आदि उपस्थित रहे।