{"_id":"68b366617c94e478550344c9","slug":"brahma-kumaris-and-pefis-awareness-cycle-rally-reached-mathura-mathura-news-c-369-1-mt21011-135063-2025-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: ब्रह्माकुमारीज एवं पीईएफआई की जागरूकता साइकिल रैली पहुंची मथुरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: ब्रह्माकुमारीज एवं पीईएफआई की जागरूकता साइकिल रैली पहुंची मथुरा
विज्ञापन
मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस पर साइकिल रैली प्रयागराज से झांसी होते हुए मथुरा पहुंची
- फोटो : mathura
रिफाइनरी/ मथुरा। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के खेल प्रभाग एवं फिजिकल एजुकेशन फाउंडेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जन्म दिवस एवं खेल दिवस के अवसर पर प्रयागराज से मेजर ध्यानचंद के पैतृक स्थान झांसी होते हुए साइकिल रैली मथुरा पहुंची। मथुरा से राजधानी दिल्ली के लिए साइकिल रैली रवाना की गई। साइकिल रैली के मथुरा आगमन पर सेवा केंद्र प्रभारी राजयोगिनी बीके कृष्णा दीदी ने तिलक लगाकर और पुष्पगुच्छ से स्वागत किया।
साइकिल रैली का नेतृत्व भारत के प्रसिद्ध साइकिलिस्ट रिटायर्ड ब्रिगेडियर विक्रम सिंह कर रहे हैं। साइकिलिस्ट मदन लाल एवं योगेंद्र सिंह मुख्य साइकिलिस्ट के रूप में साइकिल रैली का हिस्सा हैं, जबकि ब्रह्माकुमारीज खेल प्रभाग के संयोजक जगबीर सिंह मुख्य ट्रेनर, बीके जयप्रकाश भाई लॉजिस्टिक्स मैनेजर के रूप में तथा बीके भागीरथ भी रैली में सम्मिलित रहे।
साइकिल रैली के बारे में बीके जगबीर सिंह ने बताया कि साइकिल रैली, मेजर ध्यानचंद के जन्म स्थान प्रयागराज से 24 अगस्त को निकलकर उनके पैतृक स्थान झांसी होते हुए देश की राजधानी दिल्ली में 31 अगस्त को मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम पहुंचेगी। रैली का मुख्य उद्देश्य लोगों को स्वस्थ जीवन शैली अपनाने, व्यसनों से दूर रहने तथा प्रकृति के साथ समन्वय युक्त जीवन जीने पर जोर देना है।
विज्ञापन
ब्रह्मा कुमारी संस्था से बीके पूजा, बीके मनोहर भाई, मथुरा रिफाइनरी के सुरक्षा अधिकारी अशोक कुमार, वित्त अधिकारी बीके आलोक, प्रोडक्शन इंजीनियर नवीन प्रकाश, डॉ. अजीत ने सभी साइकिलिस्ट का स्वागत किया।