{"_id":"58b4371e4f1c1bd85a831b33","slug":"bomb-blast-in-raya","type":"story","status":"publish","title_hn":"बम के धमाके से दहला गांव, मकानों में आई दरारें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बम के धमाके से दहला गांव, मकानों में आई दरारें
अमर उजाला मथुरा
Updated Mon, 27 Feb 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
मकानों में दरार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रविवार की रात को हुए बम के धमाके से अनौड़ा गांव दहल गया। गहरी नींद में सो रहे लोग जाग गए। घरों से बाहर आ गए। इसी दौरान कुछ मकानों में दरार आने का हल्ला मचा। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने फटे बम के टुकड़े बरामद किए हैं जिन्हें परीक्षण को भेजा गया है।
अनौड़ा गांव में रविवार की रात को करीब 12 बजे तेज धमाका हुआ। धमाका इतना तेज था कि आसपास के गांवों तक गूंज सुनाई दी। कुछ ही देर में गांव के लोग घरों से बाहर निकल आए। गली में भी धुआं ही धुआं दिख रहा था। मान सिंह के मकान की छत और दीवारों में दरारें पड़ गईं। मलखान के घर की दीवार और सामने रह रहे पप्पू शर्मा पुत्र किशन स्वरूप के मकान में भी दरारें आ गईं। ग्रामीणों ने तत्काल 100 नंबर पर और राया पुलिस को सूचना दी।
पुलिस मौके पर पहुंची। देखा तो मान सिंह के मकान के चबूतरे पर एक फटा हुआ बम पड़ा था। पुलिस ने उसके टुकड़े इकट्ठा किए और परीक्षण के लिए भेज दिए गए। पुलिस को मौके से एक लोहे की चादर नुमा प्लेट मिली जिस पर फर्स्ट प्रेसिडेंट आफ इंडिया जलियांवाला बाग लिखा हुआ है। लोग इसे सेना का बम बता रहे हैं। हालांकि पुलिस इसे एक देसी बम मान रही है।
विज्ञापन
किसान ने अपने दामाद पर लगाया आरोप
मान सिंह ने बम फोड़ने का आरोप अपने दामाद अलीगढ़ के नगला बलराम गांव निवासी रविंद्र पर लगाया है। रविन्द्र असम राइफल्स में तैनात है। मान सिंह का कहना है कि उसने 30 नवंबर 2012 को अपनी बेटी ममता की शादी रविंद्र के साथ की थी। तभी से दहेज के लिए परेशान कर रहा है। बेटी घर पर रह रही है। गुजारा भत्ते का मुकदमा चल रहा है। उनका दामाद आए दिन इस प्रकार की घटनाएं करता रहता है। धमकी देता है। पुलिस को तहरीर भी दे दी गई है।
रात भर सो नहीं पाए लोग
अनौड़ा के खड्ग सिंह, प्रेमपाल, वीरेंद्र कुमार, राजेन्द्र, राजपाल सिंह, गजेन्द्र सिंह आदि ने बताया कि रात को जब से आवाज सुनी उसकी गूंज अब तक कानों से नहीं हट रही है। रात को बम फटने के बाद हर कोई इस दशहत में था। सो भी नहीं पाए। शक्तिशाली बम से ग्रामीणों की नींद उड़ गई। हर कोई बम को लेकर चर्चा करता नजर आया।