फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   body of young man was found hanging in room

Mathura: कमरे में लटका मिला युवक का शव...पत्नी के साथ में रहती थी सहेली, मां ने लगाया हत्या का आरोप

Tue, 15 Apr 2025 11:13 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अरुन पाराशर Updated Tue, 15 Apr 2025 11:13 PM IST
सार

कमरे में युवक का शव फंदे पर लटका मिला। युवक की मां ने पत्नी और उसकी सहेली पर हत्या करने का आरोप लगाया है। मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। शव का पोस्टमार्टम कराया है।

विज्ञापन
body of young man was found hanging in room
मृतक का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मथुरा के हाईवे थाना क्षेत्र की महेंद्र नगर कॉलोनी में मंगलवार की सुबह एक युवक का शव फंदे पर लटका मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की मां ने अपनी पुत्रवधू और उसकी सहेली पर हत्या का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन


सीओ रिफाइनरी श्वेता वर्मा ने बताया कि मंगलवार की सुबह सूचना मिली कि महेंद्र नगर निवासी राहुल (25) का शव फंदे पर लटका हुआ है। सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार शाही पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। मृतक की पत्नी और उसकी सहेली घर में रोते हुए मिली। 
विज्ञापन


युवक की मां ने बताया कि राहुल का विवाह पांच साल पहले हुआ था। शादी के बाद जब भी उसकी पुत्रवधू मायके जाती तो लौटते समय अपनी सहेली को लेकर आती। इसको लेकर उसके बेटे और पुत्रवधू में झगड़ा भी होता था। सोमवार की रात को भी पुत्रवधू और उसके बेटे में झगड़ा हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसीलिए पुत्रवधू और उसकी सहेली ने उनके बेटे को मारकर फंदे पर लटकाया है। थाना प्रभारी ने मौके पर फॉरेंसिक टीम को बुला लिया। टीम ने मौके से साक्ष्य एकत्रित किए हैं। जांच के बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सीओ ने बताया कि राहुल की मां ने आरोप तो लगाए हैं, लेकिन कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed