{"_id":"6af844bd133c48adca0231e3","slug":"body-of-young-man-found-in-yamuna-in-mathura-2026-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: यमुना में मिली हरदोई के युवक की लाश, जेब में मिला आधार कार्ड; पुलिस ने परिजनों को दी सूचना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: यमुना में मिली हरदोई के युवक की लाश, जेब में मिला आधार कार्ड; पुलिस ने परिजनों को दी सूचना
Sat, 14 Nov 2026 04:53 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: Arun Parashar
Updated Sat, 14 Nov 2026 04:53 PM IST
सार
यमुना में युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवक हरदोई का रहने वाला था। पुलिस ने परिजन को सूचना दी है।
विज्ञापन
death demo
- फोटो : iStock
विस्तार
मथुरा के ध्रुव घाट के निकट 19 वर्षीय युवक का शव यमुना में उतराता मिला। मृतक की जेब से मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान हुई। पुलिस ने परिजन को सूचना दी है और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
कोतवाली की बंगाली घाट पुलिस चौकी क्षेत्र स्थित ध्रुव घाट के निकट शनिवार की सुबह स्थानीय लोगों ने यमुना में शव उतराता देखा। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से किसी तरह शव को पानी से बाहर निकाला और उसके कपड़ों की तलाशी ली। मृतक की जेब से एक आधार कार्ड मिला, जिसमें उसका नाम पिंटू पुत्र जगदीश निवासी ग्राम भूपापुरवा जिला हरदोई था।
पुलिस ने शव को आवश्यक कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने परिजन को भी सूचना दे दी। सीओ सिटी आशना चौधरी ने बताया है कि शव यमुना में पीछे से कहीं बहता हुआ आया है। फिलहाल परिजन के आने के बाद वास्तविता का पता चल सकेगा।