फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   body of school owner found on rail tracks

UP: पटरी पर मिला स्कूल संचालक का शव..ट्रेन रोककर लोको पायलट ने समझाया, फिर भी दे दी जान; परिवार में मचा कोहराम

Sat, 29 Mar 2025 06:55 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अरुन पाराशर Updated Sat, 29 Mar 2025 06:55 PM IST
सार

मथुरा में स्कूल संचालक ने ट्रेन से कटकर जान दे दी। माैत से पहले स्कूल संचालक को पटरी पर घूमता देख लोको पायलट ने ट्रेन रोक ली। नीचे उतरकर समझाते हुए उन्हें पटरी से हटाया। इसके बाद भी स्कूल संचालक ने ट्रेन के सामने लेटकर जान दे दी।

विज्ञापन
body of school owner found on rail tracks
जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

मथुरा के हाईवे थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह एक स्कूल संचालक ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। इससे पहले लोको पायलट ने ट्रेन रोककर उन्हें पटरी से हटाकर समझाया, लेकिन जैसे ही ट्रेन चली फिर वह पटरी पर लेट गए और मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


हाईवे थाना क्षेत्र स्थित एटीवी के पीछे रहने वाले राकेश (38) अपने भाइयों के साथ मिलकर चिल्ड्रेन एकेडमी स्कूल चलाते थे। राकेश स्कूल में ही पत्नी व बच्चों के साथ रहते थे। बड़े भाई नरेंद्र ने बताया है कि हादसे से पहले राकेश ने सुबह साढ़े नौ बजे स्कूल में उनके साथ बैठकर चाय पी। इसके बाद वह किसी काम की कहकर वहां से निकल गए।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-UP: गले में टॉफी अटकने से चार माह की मासूम की मौत...चचेरी बहन की गोदी में खेल रही थी बच्ची, तभी रुक गईं सांस
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दौरान एक ट्रेन आई। ट्रैक पर राकेश को घूमता देख लोको पायलट ने ट्रेन रोक ली और राकेश को वहां से हटाया। जैसे ही ट्रेन आगे बढ़ी, तभी उसके सामने राकेश लेट गए। मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव की शिनाख्त कर परिजन को सूचना दी।


बड़े भाई का कहना है कि राकेश ने ऐसा कदम क्यों उठाया, इसकी जानकारी नहीं है। जीआरपी थाना प्रभारी यादराम ने बताया है कि पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएगा उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।

ये भी पढ़ें-Mainpuri: दरवाजे पर लटकी मिली गर्भवती की लाश...देखकर कांप गई रूह, पड़ोस में काम कर रहा था पति, हत्या का आरोप

स्कूल की देखरेख करते थे राकेश
भाई ने बताया कि राकेश के दो बच्चे हैं। एक बेटा और एक बेटी है। हादसे की खबर सुनने के बाद पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। बेटी ने हाल में ही 10वीं की परीक्षा दी है। राकेश स्कूल की देखरेख और सामान्य काम संभालते थे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed