फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   body of minor brother of district general secretary of BKU arajnaitik was found lying on field In Mathura

Mathura: भाकियू अराजनैतिक के जिला महासचिव के नाबालिग भाई का खेत पर मिला शव, परिजन बोले- हत्या की गई

Mon, 29 Jan 2024 07:13 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 29 Jan 2024 07:13 PM IST
सार

मथुरा में भाकियू अराजनैतिक के जिला महासचिव के नाबालिग भाई का शव खेत पर पड़ा मिला। परिजन ने कहा कि बेटे की हत्या की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
body of minor brother of district general secretary of BKU arajnaitik was found lying on field In Mathura
योगेश की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मथुरा में रविवार की रात भाकियू अराजनैतिक के जिला महासचिव गोविंदा सिंह के नाबालिग भाई का शव खेत पर बने मुंडेर में मिला। किशोर का मुंह मुंडेर में भरे पानी में था। परिवार वालों ने हत्या की आशंका जाहिर की है। पुलिस ने शव का सोमवार को पोस्टमार्टम कराकर शव परिवार वालों को सौंपा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डूबने से मौत होने की बात सामने आई है। परिवार ने अभी तहरीर नहीं दी है। पुलिस मौखिक आरोपों के आधार पर जांच में जुटी है।

विज्ञापन


घटना महावन थाना क्षेत्र के पचावर गांव की है। गांव निवासी योगेश (16) पुत्र सुंदर सिंह 12वीं का छात्र था। पांच भाई-बहनों में चौथे नंबर के योगेश का सबसे बड़ा भाई गोविंदा सिंह भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक में जिला महासचिव हैं। गोविंदा सिंह ने बताया कि रविवार को दिन में चार बजे करीब योगेश खेत पर गेहूं की फसल में पानी लगाने गया था। वहां पर शाम 5.05 बजे करीब फोन पर उससे घर के सामान के संबंध में वार्ता हुई। 
विज्ञापन


इसके बाद फिर से 6.30 बजे फोन किया तो उसका फोन नहीं उठा। कुछ ही अंतराल में कई बार फोन करने के बाद उसकी ओर से कोई प्रतिक्रिया न आने पर खेत पर पहुंचे। वहां भाई मुंडेर में भरे करीब एक फीट पानी में मुंह के बल गिरा पड़ा हुआ मिला। तत्काल उसे अस्पताल लेकर गए। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसके शरीर पर चोट का कोई निशान नहीं मिला है। मगर, गांव की एक पुरानी रंजिश के चलते उसकी हत्या की आशंका है। पुलिस को मौखिक रूप से हत्या की बात बताई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के पहुंचने से पहले लोगों के आवागमन से बिगड़ा क्राइम सीन

इंस्पेक्टर महावन आशा चौधरी ने बताया कि रविवार रात को ही योगेश के परिवार वालों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची। तब तक वह योगेश को अस्पताल ले जा चुके थे। मौके पर खून या कोई हथियार, लाठी-डंडा, पत्थर नहीं मिला। मृतक के शरीर पर भी चोट का कोई निशान नहीं पाया गया है। पुलिस के पहुंचने से पहले मृतक के शव के पास उसके परिवार व गांव के लोगों का आवागमन शुरू हो गया। 



इसके चलते क्राइम सीन पूरी तरह से खराब पुलिस के पहुंचने से पहले ही हो गया। मृतक का मोबाइल कब्जे में लिया है। मामले की जांच की जा रही है। लिखित तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृतक के फेफड़ों में पानी पाया गया है। इससे डॉक्टरों ने डूबने से मौत की आशंका जाहिर की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed