फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Body of a B.Tech student found hanging from a noose in the flat

इंजीनियरिंग की छात्रा की मौत: दो दिन तक बजता रहा फोन…फ्लैट में चलता मिला एसी, दृश्य देख कांप गई सहेली

Mon, 01 Sep 2025 11:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 01 Sep 2025 11:13 AM IST
सार

मथुरा के थाना हाईवे क्षेत्र में हाथरस निवासी बीटेक की छात्रा आकांक्षा (24) का शव किराये के फ्लैट में फंदे से लटका मिला। वह फाइनल ईयर की छात्रा थी और पिछले एक सप्ताह से अकेली रह रही थी।

विज्ञापन
Body of a B.Tech student found hanging from a noose in the flat
घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा के थाना हाईवे क्षेत्र में बीटेक की छात्रा का शव राधा वैली स्थित किराये के फ्लैट में फंदे से लटका मिला। दो दिन से फोन न उठने पर परिजनों ने सहेली को फ्लैट पर भेजा। दरवाजा न खोलने पर सहेली ने पुलिस बुला ली। पुलिस दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हुई तो पूरा मामला सामने आया। बेटी की मौत से परिवार में मातम छा गया है।
विज्ञापन

हाथरस के जंक्शन थाना क्षेत्र के गांव बरौली निवासी नितेंद्र की पुत्री आकांक्षा (24) मथुरा में हाईवे स्थित एक विश्वविद्यालय से बीटेक कर रही थी। वह फाइनल ईयर की छात्रा थी। राधा वैली स्थित किराये के फ्लैट में वह अपनी एक सहेली के साथ रह रही थी। करीब एक सप्ताह पहले उसकी सहेली अपने घर फरीदाबाद चली गई थी। इसके बाद से आकांक्षा फ्लैट में अकेली थी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, शनिवार से आकांक्षा का फोन नहीं उठ रहा था। परिजनों को उसकी चिंता हुई तो उन्होंने फ्लैट में साथ रहने वाली सहेली को फोन किया। उसने घर होने की जानकारी देते हुए राधा वैली में ही रहने वाली एक अन्य सहेली का मोबाइल नंबर उन्हें दे दिया।
विज्ञापन

परिजनों ने रविवार को उसे फोन कर आकांक्षा के पास भेजा तो फ्लैट का दरवाजा नहीं खुला। इसके बाद सहेली ने ही थाना हाईवे पुलिस को सूचना दी। शाम छह बजे सूचना पर पहुंची पुलिस गेट तोड़कर फ्लैट में दाखिल हुई। अंदर का नजारा देखकर सहेली और पुलिस के होश उड़ गए। छात्रा का शव बेडरूम में फंदे पर लटका हुआ था। पुलिस ने शव फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। सूचना पर मथुरा पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बेटी ने आत्महत्या क्यों की, इस बारे में वे कोई जानकारी नहीं दे पा रही हैं।
 

चालू था कमरे का एसी, इसलिए सुरक्षित रहा शव
पुलिस जब फ्लैट में पहुंची तो आकांक्षा का शव फंदे से लटका हुआ था और कमरे का एसी चालू था। लगातार एसी चलने के कारण कमरा बहुत ठंडा था। पुलिस के अनुसार शव करीब दो दिन पुराना है, लेकिन एसी चलने के कारण ही शव सुरक्षित रहा।
 

जांच कर रही पुलिस 
एसपी सिटी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि प्रथमदृष्टया छात्रा की मौत आत्महत्या ही प्रतीत हो रही है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है, रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। फिर भी पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed