फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Boats will run in Yamuna from Gokul to Vrindavan

UP: गोकुल से वृंदावन तक यमुना में सूर्य की रोशनी से चलेंगी बोट्स...22 किमी लंबा जल मार्ग,11 जेट्टी होंगे तैयार

Tue, 29 Apr 2025 12:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 29 Apr 2025 12:33 PM IST
सार

मथुरा विकास प्राधिकरण और जल मार्ग प्राधिकरण ने गोकुल से वृंदावन तक यमुना में बोट्स चलाने के लिए  टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। भारतीय अंतरराज्यीय जल मार्ग प्राधिकरण के अध्यक्ष ने ऑनलाइन बैठक में योजना की दिशा तय की है। 
 

विज्ञापन
Boats will run in Yamuna from Gokul to Vrindavan
गोकुल से वृंदावन तक यमुना का प्रतीकात्मक

विस्तार

 भगवान श्रीकृष्ण के गांव गोकुल से बिहारीजी की नगरी वृंदावन तक यमुना जल मार्ग विकसित करने की योजना बनाई गई है। अगले माह मई के अंत तक यमुना किनारे नाविकों में यात्रियों के उतरने चढ़ने तथा विश्राम के लिए उचित व्यवस्था के लिए जेट्टी तैयार किए जाएंगे। इसके लिए एमवीडीए और जल मार्ग प्राधिकरण ने टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। सोमवार को भारतीय अंतरराज्यीय जल मार्ग प्राधिकरण के अध्यक्ष विजय कुमार की अध्यक्षता में ऑनलाइन बैठक में योजना की दिशा तय कर दी है।
विज्ञापन

 

बैठक में तय किया गया है कि गोकुल से वृंदावन तक 22 किलोमीटर लंबे जल मार्ग में 11 जेट्टी तैयार होंगे। प्रथम चरण में 8 जेट्टी को स्थापित किया जाएगा। इसमें तीन मथुरा और पांच वृंदावन में बनेंगे। जल मार्ग प्राधिकरण के अध्यक्ष विजय कुमार ने बताया कि मथुरा में वेसल (जलयान) को लाना संभव नहीं हो पा रहा है। इसका आकार और दूरी समस्या बन रही है। इसे देखते हुए अब गोकुल और वृंदावन तक फाइवर बोट्स का उपयोग किया जाएगा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने यमुना में कई स्थानों पर कम जल की समस्या पर संयुक्त कमेटी से सर्वे कराने का फैसला किया है। स्थानीय नाविक भी जेट्टी की सुविधाओं का लाभ ले सकेंगे। वहीं उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजाकांत मिश्र ने सोलर, बैटरी, डीजल, पेट्रोल संचालित बोट्स न होना पर जोर दिया। उन्होंने बताया है कि बोट्स संचालन में देवरहा बाबा घाट, केसी घाट के पांटून पुल की समस्या का तकनीकी माध्यम से समाधान निकाला जाएगा।

 
विज्ञापन

वहीं सीईओ एसबी सिंह ने बताया है कि जेट्टी के आसपास जनसुविधाएं विकसित की जाएंगी। इस परियोजना पर करीब 28 करोड़ रुपये की लागत आएगी। अंतरराज्यीय जल मार्ग प्राधिकरण तथा एमवीडीए यह कार्य कराएगा। संयुक्त सचिव उत्तर प्रदेश जल मार्ग, पर्यावरण विशेषज्ञ मुकेश कुमार सहित नगर निगम, सिंचाई विभाग व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।


 

खास बिंदु
- 22 किमी लंबी है यमुना जलमार्ग की दूरी।
- प्रथम चरण में मथुरा-वृंदावन में विकसित होंगे 8 जेट्टी, 3 मथुरा और 5 वृंदावन में।
- 28.35 करोड़ की लागत से विकसित होगा जलमार्ग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed